हार्दिक पंड्या को इंडिया-ए ODI टीम में चुना: ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज के लिए गायकवाड़ कप्तान, पडिक्कल उपकप्तान; पाटीदार भी टीम में
Published: Updated:
3 min read

हार्दिक पंड्या लंबे समय से इंजरी के कारण क्रिकेट से दूर हैं। IPL 2026 के बाद उन्हें पहले पीठ में जकड़न और फिर जांघ में चोट लगी थी। इसके बाद से वह मैदान पर नहीं उतरे हैं। (@ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. BCCI की सिलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का ऐलान कर दिया है। ODI टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को सिलेक्ट किया गया है। ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी दी गई है, जबकि देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान बनाया गया है।
वनडे टीम में रजत पाटीदार को भी सिलेक्ट किया गया है। दूसरी ओर टेस्ट (मल्टी-डे मैच) के लिए इंडिया-ए टीम की कप्तानी देवदत्त पडिक्कल को सौंपी गई है। जबकि उपकप्तान साई सुदर्शन को बनाया है।
पंड्या को फिटनेस साबित करनी होगी
पंड्या के नाम पर स्टार लगाया गया है। यानी उन्हें सीरीज में खेलने से ठीक पहले फिटनेस साबित करनी होगी। हार्दिक पंड्या लंबे समय से इंजरी के कारण क्रिकेट से दूर हैं। IPL 2026 के बाद उन्हें पहले पीठ में जकड़न और फिर जांघ में चोट लगी थी। इसके बाद से वह मैदान पर नहीं उतरे हैं।
उन्होंने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब किया है। इसके लिए वे मुंबई से बेंगलुरु भी शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने रिटर्न-टू-प्ले प्रोसेस भी लगभग पूरा कर लिया है।

दोनों टीम के बीच सीरीज का शेड्यूल
इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच सबसे पहले दो टेस्ट (4 दिवसीय) खेले जाएंगे। पहला मैच 22 सितंबर और दूसरा 29 सितंबर से होगा। इसके बाद तीन ODI की सीरीज खेली जाएगी। तीनों मैच 6, 9 और 11 अक्टूबर को होने हैं। सभी 5 मैच पुडुचेरी में खेले जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के लिए भारत ए टीम
टेस्ट टीम: अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौर, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे और विजयकुमार वैशाक*।
ODI टीम: प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विपराज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह और यश ठाकुर।

