पंड्या के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड माहिका का नोट: लिखा - हार्दिक बैटर बनना चाहते थे, सिलेक्शन में पॉलिटिक्स
Published: Updated:
3 min read

हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya ) 11 अक्टूबर को 33 साल के हो गए। उनके बर्थडे पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahika Sharma) ने एक लंबा पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने हार्दिक के शुरुआती स्ट्रगल के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे एक बैटर से हार्दिक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर बने।
हार्दिक बैटर बनना चाहते थे
माहिका के मुताबिक, 19 साल की उम्र में हार्दिक बड़ौदा से खेलते थे और नंबर-4 के लिए स्पेशलिस्ट बैटर थे। वह लगातार बैटिंग की प्रैक्टिस करते थे, लेकिन उन्हें टीम में जगह बनाने में परेशानी होती थी। माहिका ने इसके पीछे पॉलिटिक्स और सिलेक्शन की मुश्किलों का जिक्र किया।
हार्दिक की मेहनत अलग थी। वह अपनी बैटिंग प्रैक्टिस खत्म होने के बाद भी मैदान पर रुकते थे। वह टीम के दूसरे प्लेयर्स को बॉलिंग कराते थे, ताकि वे बैटिंग की प्रैक्टिस कर सकें।
ऐसे बॉलर बने
हार्दिक का प्लान बॉलर बनने का नहीं था। वह बैटर के तौर पर पहचान बनाना चाहते थे, लेकिन एक सीनियर कोच ने उन्हें बॉलिंग करते देखा। कोच को उनकी बॉलिंग में दम नजर आया। इसके कुछ दिन बाद हार्दिक ने एक मैच में बॉलिंग की। उन्होंने 5 विकेट लिए। इस परफॉर्मेंस ने उनके कॅरियर की दिशा बदल दी।
माहिका ने यह भी बताया कि हार्दिक पढ़ाई में कमजोर थे। वह स्कूल भी छोड़ चुके थे। उस समय उनके पास क्रिकेट के अलावा ज्यादा ऑप्शन नहीं थे।

2015 में IPL, फिर टीम इंडिया में एंट्री
2015 में हार्दिक को उनकी पसंदीदा IPL फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर के तौर पर चुना। इसके करीब 6 महीने बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। माहिका ने अपनी पोस्ट में हार्दिक की मेहनत की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि हार्दिक की कहानी इतनी बड़ी है कि उनका पोस्ट उसका छोटा-सा हिस्सा ही बता सकता है।
हार्दिक पहले भी कह चुके हैं कि माहिका ने उन्हें क्रिकेट के लिए अपना प्यार फिर से महसूस करने में मदद की। इसके बाद वह नेट्स में ज्यादा समय बिताने लगे और अपनी बैटिंग पर भी काम करने लगे।
ये भी पढ़े : साउथ अफ्रीकी सुपरमार्केट का ऑस्ट्रेलिया पर तंज: 31 अक्टूबर तक दुकानों से सैंडपेपर हटाया, 2018 कांड की याद दिलाई

कौन हैं मॉडल माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा एक योग ट्रेनर और फेमस मॉडल हैं। उन्हें IFA मॉडल ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी मिला है। माहिका ऑस्कर विनर डायरेक्टर ऑरलैंडो वॉन आइंसीडल की डॉक्यूमेंट्री इंटू द डस्क में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2019 में रिलीज हुई फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में भी काम किया है।
इसके अलावा माहिका ने कई एड और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वह एक सर्टिफाइड लीन सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट भी हैं। माहिका ने दिल्ली, गुजरात और अमेरिका में पढ़ाई की है।
ये भी पढ़े : बुमराह और हार्दिक समेत कई खिलाड़ी बार-बार चोटिल: 1 साल में 32 प्लेयर्स का इलाज, BCCI ने CoE का बजट 35 करोड़ बढ़ाया

