वैभव के सामने अटैकिंग बॉलिंग करो और विकेट लो: हरभजन ने बताया सूर्यवंशी के आउट का तरीका, कहा- पहले कभी इतना ऐसा प्लेयर नहीं देखा
Published: Updated:
2 min read

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। उन्होंने ऑरेंज कैप जीती थी। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी को आउट करने का तरीका बताया है। भज्जी ने कहा कि वैभव शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहले कभी ऐसा प्लेयर नहीं देखा। हरभजन ने कहा कि वैभव को आउट करना है तो उसके खिलाफ अटैकिंग बॉलिंग करो और विकेट ले लो।
भज्जी ने न्यूज एजेंसी से कहा- वैभव सूर्यवंशी अद्भुत है। वह अकेला ही ऐसा खिलाड़ी है। मैंने उसके ऐसा प्लेयर इससे पहले कभी नहीं देखा, जो 14-15 साल की उम्र में वर्ल्ड क्रिकेट में छा गया हो।
अटैकिंग बॉलिंग से बच सकते हो
वैभव ऐसे प्लेयर हैं, जो बॉलर के नाम या किसी भी प्रकार की फील्डिंग से घबराता नहीं है। ऐसे बैटर के सामने कैसी बॉलिंग होनी चाहिए? इसके जवाब में भज्जी ने कहा- बचने का एक ही तरीका है कि उसके सामने अटैकिंग बॉलिंग करो। आप उस पर हावी हों और उसका विकेट लें।
हरभजन ने कहा- जरूरी नहीं है कि हर बार यह अटैकिंग बॉलिंग काम आए। कई बार आपके खिलाफ काफी रन बन सकते हैं। कई सिक्स लग सकते हैं, लेकिन यह गेम का हिस्सा है। आपको यह स्वीकार करना होगा कि वह बेहतरीन खिलाड़ी है।

हर बॉल पर विकेट की कोशिश करें
पावरप्ले में वैभव के खिलाफ कैसी बॉलिंग होनी चाहिए? इसके जवाब में भज्जी ने कहा- अगर मैं रहूंगा तो कभी भी उसके (बैटर) गेम के हिसाब से फील्डिंग सेट नहीं करूंगा। मैं हमेशा अपनी बॉलिंग के हिसाब से ही फील्डिंग सेट करना चाहूंगा। अगर मैं डिफेंसिव बॉलिंग करूंगा तो कभी भी उसका विकेट नहीं ले पाऊंगा।
भज्जी ने कहा- आप उसके सामने अटैकिंग बॉलिंग करें और विकेट लें। हो सकता है आपको सफलता मिले या नहीं भी मिले। यह सिर्फ समय की बात है। हालांकि आपको हर अगली बॉल पर उसे आउट करने की ही कोशिश करनी चाहिए।

