पाकिस्तानी क्रिकेटर कनेरिया ने मनाया रक्षाबंधन: जनाई ने सिराज को राखी बांधते हुए फोटो शेयर की, लिखा- एक रक्षक और मेरा सबसे अच्छा दोस्त
Published: Updated:
3 min read

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज राखी बंधवाते हुए। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने फैमिली के साथ रक्षाबंधन त्योहार मनाया। दूसरी ओर सिंगर जनाई भोसले ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ वाली एक फोटो शेयर की, जिसमें वे सिराज को राखी बांधती दिख रही हैं। आशा भोसले की पोती जनाई ने पोस्ट में लिखा कि मुझे सिराज जैसा बहुत अच्छा भाई मिला है। वो उनके सबसे अच्छे दोस्त और रक्षक हैं।
कनेरिया ने फैमिली-दोस्तों संग त्योहार मनाया
दूसरी ओर कनेरिया ने भी फैमिली के साथ रक्षाबंधन के फोटो शेयर किए हैं। इसमें वे बहन से राखी बंधवाते दिख रहे। उनकी पत्नी ने भी भाई को राखी बांधी।
कनेरिया ने पोस्ट में लिखा- फैमिली और दोस्तों के साथ यह रक्षाबंधन त्योहार मनाने से यह दिन और भी स्पेशल बन गया है। प्यार, हंसी-मजाक, यादों और खूबसूरत रिश्तों के लिए शुक्रगुजार हूं, जो इस जीवन को सार्थक बनाते हैं।

खुशकिस्मत हूं कि इतना अच्छा भाई मिला
सिंगर जनाई ने 29 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसमें वे मोहम्मद सिराज को राखी बांधती दिख रही हैं। हालांकि यह फोटो इसी रक्षाबंधन की हैं या पुराने, यह क्लियर नहीं है।
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स 2026 से बाहर: ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हुए; पिछले महीने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीता था
जनाई ने पोस्ट में लिखा- हैप्पी राखी उस भाई को जिसने इस रिश्ते को चुना। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतना अच्छा भाई मिला है। एक नेचुरल प्रोटेक्टर और मेरा सबसे अच्छा करीबी दोस्त।








