नामीबिया के सामने साउथ अफ्रीका फिर चोकर्स: अब तक टी20 में एक भी मैच नहीं जीत सकी; ट्राई सीरीज में नामीबिया ने 18 रन से हराया
Published: Updated:
3 min read

साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच अब तक 2 टी20 हुए और दोनों ही मैच नामीबिया ने जीते। (फोटो- @ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट में साउथ अफ्रीका टीम को चोकर्स कहा जाता है। वह वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करके कई बार सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। हालांकि एक नया फेक्ट सामने आया है कि साउथ अफ्रीकी टीम टी20 में नामीबिया के सामने भी चोकर्स बनती दिख रही है।
साउथ अफ्रीका टी20 में अब तक नामीबियाई टीम को हरा नहीं सकी है। उसे दूसरी बार शिकस्त झेलनी पड़ी है। दोनों टीमें ट्राई सीरीज खेल रही हैं, जिसमें तीसरी टीम जिम्बाब्वे है।
दोनों टीम के बीच अब तक 2 टी20 हुए
इसी ट्राई सीरीज के पहले मैच में नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को 18 रन से हराया है। यह दोनों ही टीमों के बीच दूसरा टी20 था। इससे पहले 11 अक्टूबर 2025 को दोनों टीम के बीच एक टी20 हुआ था, जिसमें नामीबिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।
हालांकि यहां देखने वाली बात यह है कि यह दोनों ही मैच नामीबिया की राजधानी Windhoek में हुए हैं। इसके अलावा दोनों टीम के बीच तीसरा मैच किसी भी वेन्यू पर नहीं हुआ। नामीबिया का यह घरेलू मैदान है, तो उसे इसका भी फायदा मिला है।
अब बात ट्राई सीरीज के मैच की
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन (Bjorn Fortuin) ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। जवाब में नामीबियाई टीम ने 9 विकेट पर 163 रन बनाए। जैन फ्रीलिंक (Jan Frylinck) ने 38 बॉल पर 60 रन की पारी खेली। लॉरेन स्टीनकम्प (Louren Steenkamp) ने 41 रन बनाए। प्रीनेलन सब्रेन (Prenelan Subrayen) ने 3 विकेट लिए।
164 के टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। इस तरह नामीबिया ने 18 रन से मैच जीत लिया। डेवॉल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने 50 बॉल पर 75 रन की पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।
साउथ अफ्रीका के 7 प्लेयर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। नामीबिया के लिए रूबेन ट्रम्पेलमैन (Ruben Trumpelmann) और जेजे स्मिट (JJ Smit) ने 3-3 विकेट लिए।
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत को स्पेशल ट्रीटमेंट मत दो : अश्विन बोले- टीम की जरूरत देखकर खेलना सीखें, हाई-रिस्क शॉट्स खेलना गलत

