रोनाल्डो और जॉर्जिना 8 अगस्त को शादी कर सकते हैं: रिपोर्ट्स- होमटाउन मदीरा में वेडिंग फंक्शन; 2016 में लव स्टोरी शुरू हुई थी
Published: Updated:
2 min read

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज (Georgina Rodriguez) अगले हफ्ते शादी कर सकते हैं। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 8 अगस्त को पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर शादी करेंगे। हालांकि, कपल ने अभी तक वेडिंग डेट या वेन्यू को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेडिंग मदीरा की राजधानी फुंचाल के कैथेड्रल में होगी। इसके बाद गेस्ट्स के लिए शहर के लग्जरी 5-स्टार सावॉय पैलेस होटल में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा।
होटल में तैयारियां शुरू
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि होटल के गेस्ट्स को पहले ही बता दिया गया है कि शुक्रवार और शनिवार को होटल की दो फ्लोर और कई बार एरिया बंद रहेंगे। माना जा रहा है कि किसी हाई-प्रोफाइल प्राइवेट इवेंट की वजह से ऐसा किया जा रहा है।

रोनाल्डो के लिए स्पेशल है मदीरा
मदीरा रोनाल्डो का होमटाउन है। उनका बचपन फुंचाल में ही बीता। यहीं से उन्होंने फुटबॉल खेलना शुरू किया था। बाद में सिर्फ 11 साल की उम्र में वह स्पोर्टिंग लिस्बन की अकादमी जॉइन करने के लिए घर छोड़कर चले गए थे। फुंचाल में रोनाल्डो की ब्रॉन्ज की स्टैच्यू लगी है। उनके नाम पर एक होटल भी है। ऐसे में अपने होमटाउन में वेडिंग करना उनके लिए काफी इमोशनल माना जा रहा है।
2016 में शुरू हुई थी लव स्टोरी
रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी। अगस्त 2025 में जॉर्जिना ने डायमंड रिंग के साथ फोटो शेयर कर अपनी इंगेजमेंट कन्फर्म की थी। रोनाल्डो और जॉर्जिना इस समय 5 बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।
:max_bytes(150000):strip_icc():focal(731x84:733x86)/cristiano-ronaldo-family-instagram-tout-072124-29f40a6a20714176b6664afd9ab49a7d.jpg)

