कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 15 मिनट में भारत को 2 गोल्ड: बॉक्सर प्रीति और जैसमिन को सफलता; 8 गोल्ड समेत 30 मेडल के साथ इंडिया छठवें नंबर पर, देखें टैली
Published: Updated:
3 min read

बॉक्सर जैसमिन लम्बोरिया और प्रीति पवार (राइड साइड) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन दो गोल्ड जीते। फाइनल जीतने के बाद सभी का अभिवादन करतीं दोनों बॉक्सर। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन (1 अगस्त) को भारत को 15 मिनट में दो गोल्ड मेडल मिले। यह सफलता बॉक्सर प्रीति पवार और जैसमिन लम्बोरिया ने दिलाई। दिन का तीसरा गोल्ड सोमन राना ने मेन्स शॉटपुट में दिलाया। इसके साथ ही भारत 30 पदक के साथ मेडल टैली में छठवें नंबर पर पहुंच गया है। इसमें 8 गोल्ड, 15 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
भारत को 10वें दिन शाम 6 बजे (भारतीय समयानुसार) तक 7 मेडल मिले। इसमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज रहा। तीनों सिल्वर बॉक्सिंग, शॉटपुट और ट्रिपल जम्प में आए।

10वां दिन: इस तरह शुरुआती 7 मेडल जीते
- प्रीति ने वुमन्स के 54kg वेट कैटेगरी के फाइनल में कनाडा की Scarlett Delgado को 5-0 से हराया।
- जैसमिन ने वुमन्स 57kg के वेट कैटेगरी के फाइनल में Michaela Walsh को 5:0 से शिकस्त दी।
- बाकी दो मेडल मेन्स ट्रिपल जम्प में आए। प्रवीण चित्रवेल ने 5वें अटैम्प्ट में 16.40 मीटर की छलांग लगाई और दूसरे नंबर पर रहते हुए सिल्वर जीता।
- जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने भी 5वें प्रयास में 16.52 मीटर की छलांग लगाकर ब्रॉन्ज जीता।
- मेन्स कैटेगरी के F57 शॉटपुट में भारत को 2 मेडल मिले। सोमन राणा ने गोल्ड और शुभम जुयल ने सिल्वर जीता।
- जादुमनी सिंह मेन्स बॉक्सिंग के 55kg वेट कैटेगरी का फाइनल नहीं जीत सके। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के Jye Dixon ने 5-0 से हराया।
देखिए किसने किस इवेंट में मेडल जीते...
गोल्ड मेडल
मीराबाई चानू – वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 48 kg)
शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (वुमन्स शॉट पुट F57)
दिलीप महादु गावित – पैरा एथलेटिक्स (मेन्स T47 कैटेगरी)
अस्मिता डे - जूडो (वुमन्स 48 kg)
हर्ष सिंह - जूडो (मेन्स 60 kg)
प्रीति पवार - वुमन्स बॉक्सिंग 54kg
जैसमिन लम्बोरिया - वुमन्स बॉक्सिंग 57kg
सोमन राणा - मेन्स शॉटपुट F57
सिल्वर मेडल
ऋषिकांत सिंह – वेटलिफ्टिंग (मेन्स 60 kg)
मुथुपंडी राजा – वेटलिफ्टिंग (मेन्स 65 kg)
ज्ञानेश्वरी यादव – वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 53 kg)
सर्वेश कुशारे - एथलेटिक्स (मेन्स हाई जम्प)
अजय बाबू – वेटलिफ्टिंग (मेन्स 79 kg)
हरजिंदर कौर– वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 69 kg)
गुलवीर सिंह – एथलेटिक्स (मेन्स 10,000 मीटर)
मुरली श्रीशंकर -लॉन्ग जंप
मोहम्मद बासिल -पैरा एथलेटिक्स (मेन्स T47 कैटेगरी)
लवप्रीत सिंह-वेटलिफ्टिंग (मेन्स 110 kg वेट कैटेगरी)
नीरज चोपड़ा - जैवलिन थ्रो
यामिनी मौर्य - जूडो (वुमन्स 57 kg)
प्रवीण चित्रवेल - मेन्स ट्रिपल जम्प
शुभमन जुयल - मेन्स शॉटपुट F57
जादुमनी सिंह - मेन्स बॉक्सिंग 55kg

ब्रॉन्ज मेडल
झंडू कुमार – पैरा पावरलिफ्टिंग (मेन्स हैवीवेट)
बिंदिया रानी देवी – वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 58 kg)
शिल्पा शाइला – पैरा एथलेटिक्स (वुमन्स शॉट पुट F57)
सीमा कालीरमन- डिस्कस थ्रो
यशवीर सिंह - जैवलिन थ्रो
तेजस्विन शंकर - मेन्स डेकाथलॉन
सेल्वा प्रभु थिरुमारन - मेन्स ट्रिपल जम्प

