भुवी हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट से बाहर: क्रुणाल पंड्या को कप्तानी, इंडिया Vs पाकिस्तान मैच 30 अक्टूबर को
Published: Updated:
3 min read

स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 25 जुलाई 2021 को खेला था। उन्होंने अब तक 5 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को बाहर किया गया है, क्योंकि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 टीम में शामिल किया गया। भुवी इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले थे।
अब भुवी की जगह स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को कप्तानी सौंपी गई है। साथ ही भुवी की जगह टीम में फास्ट बॉलर कुलवंत खेजरोलिया को जगह मिली है।
ये भी पढ़ें: शमी-जडेजा ODI टीम से बाहर: बुमराह-पंड्या को भी जगह नहीं; न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए इंडिया की 2 टीम क्यों चुनी
इंडिया Vs पाकिस्तान मैच
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में 12 टीम खेलेंगी, जिन्हें 3-3 के चार ग्रुप में बांटा गया है। इंडिया और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। उनके साथ तीसरी टीम UAE रहेगी। ग्रुप स्टेज में इंडिया Vs पाकिस्तान मैच 30 अक्टूबर को खेला जाएगा।
तीन दिन चलेगा टूर्नामेंट
यह टूर्नामेंट सिर्फ तीन ही दिन चलेगा। 30 अक्टूबर को यानी पहले दिन 9 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 31 अक्टूबर को भी 9 मुकाबले होंगे। जबकि आखिरी दिन यानी 1 नवंबर को फाइनल समेत 6 मैच खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट का फॉर्मेट क्या होगा
- हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में 12 टीम होंगी, जिन्हें 3-3 के चार ग्रुप में बांटा गया
- इसमें प्लेइंग-11 नहीं होती बल्कि हर एक टीम में 6-6 खिलाड़ी खेलते हैं
- मैच 6-6 ओवर का होता है, हर प्लेयर (विकेटकीपर छोड़कर) 1-1 ओवर करता है
- फाइनल मुकाबले में 8 बॉल का ओवर हो सकता है
- जब कोई बैटर 50 रन बनाता है, तो उसे रिटायर्ड होना पड़ता है
- लोअर ऑर्डर के बैटर्स के आउट होने या रिटायर होने के बाद वह वापस क्रीज पर आ सकता है
- 5 विकेट होने पर आखिरी बैटर अकेले खेलता है। 5वां आउट हुआ प्लेयर उसका रनर बनता है
- छठवां विकेट होने पर ही टीम की पारी खत्म मानी जाती है
ये भी पढ़ें: IPL की मुंबई-दिल्ली टीम में बदलाव: जयवर्धने MI के हेड कोच पद से हटे, चामिंडा वास बने DC के नए बॉलिंग कोच

कहां LIVE देख सकेंगे
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 1992 में शुरू हुआ था। बीच में कुछ समय टूर्नामेंट बंद रहा, लेकिन 2024 में वापस आया। पिछला यानी 2025 सीजन पाकिस्तान ने जीता था। तब फाइनल में कुवैत को 43 रन से हराया था।
पाकिस्तान ने अब तक सबसे ज्यादा 6 बार यह टूर्नामेंट जीता है। वहीं टीम इंडिया अब तक खिताब नहीं जीत सकी। भारतीय फैन्स टूर्नामेंट के सभी मैच फैनकोड पर LIVE देख सकते हैं।
भारतीय टीम: क्रुणाल पंड्या (कप्तान), शशांक सिंह, नीतीश राणा, टी नटराजन, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया और राहुल त्रिपाठी।
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2026 टीम ग्रुप
- पूल-A: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, हॉन्ग कॉन्ग (चीन)
- पूल-B: श्रीलंका, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड
- पूल-C: भारत, पाकिस्तान, UAE
- पूल-D: साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, ओमान

