बेन स्टोक्स 12 साल बाद BBL खेल सकते हैं: सिडनी सिक्सर्स दे सकती है रिकॉर्ड कॉन्ट्रैक्ट; स्टोक्स इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके
Published: Updated:
3 min read

बेन स्टोक्स ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनका खेल अभी भी शानदार है। इंग्लैंड के वन-डे कप में उन्होंने बैट और बॉल दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स बिग बैश लीग (BBL) के सबसे महंगे प्लेयर बन सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिडनी सिक्सर्स उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी नया 'मार्की प्लेयर मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे विदेशी प्लेयर्स को सीधे टीम से डील मिल सकेगी। इसी के साथ करीब 12 साल बाद स्टोक्स की BBL में वापसी की चर्चा तेज हो गई है।
रिकॉर्ड डील के करीब बेन स्टोक्स
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बेन स्टोक्स अब वर्ल्ड की कई लीग में खेलते नजर आ सकते हैं। Code Sports की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ऐसा नया मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें BBL की टीमें विदेशी प्लेयर्स को सीधे साइन कर सकेंगी। इस मॉडल के तहत खिलाड़ियों को करीब 6 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 3.4 करोड़) तक का कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक- सिडनी सिक्सर्स फिलहाल स्टोक्स को साइन करने की रेस में सबसे आगे है। वहीं होबार्ट हरिकेंस भी इस ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है।

घरेलू क्रिकेट में भी दिखा रहे हैं दम
बेन स्टोक्स ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनका खेल अभी भी शानदार है। इंग्लैंड के वन-डे कप में उन्होंने बैट और बॉल दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि कई टीमें उन पर बड़ा दाव लगाने के लिए तैयार हैं।

BBL 2014-15 सीजन खेल चुके
बेन स्टोक्स ने आखिरी बार 2014-15 सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए बिग बैश लीग खेली थी। उस सीजन में 128 रन बनाए थे और 3 विकेट भी लिए थे।
ये भी पढ़ें: भारत से सीरीज के लिए बांग्लादेश बोर्ड बेताब: सरकार से पहल की मांग; सितंबर में ODI-T20I सीरीज की उम्मीद

फिन एलेन पर भी नजर
सिर्फ बेन स्टोक्स ही नहीं, न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलेन को भी बड़ी डील मिल सकती है। उन्होंने पिछले सीजन में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए बल्लेबाजी करते हुए 466 रन बनाए और 184.18 की स्ट्राइक रेट से टूर्नामेंट के टॉस स्कोरर रहे थे।
उनकी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत पर्थ ने रिकॉर्ड छठवीं बार BBL का खिताब जीता था। एलेन ने एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। अब एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न स्टार्स जैसी टीमें उन्हें अपनी टीम में लाने की कोशिश कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: MS Dhoni चेन्नई सर्किट पर Superbike दौड़ाते दिखे : हाई-स्पीड लैप का VIDEO वायरल, बाइक्स के हैं बड़े शौकीन

