ड्रग्स TO मैच फिक्सिंग- कैसे बचें : यंग क्रिकेटर्स को ये सब BCCI सिखाएगा, जानिए जूनियर क्रिकेट कमेटी की नई जिम्मेदारी
Published: Updated:
2 min read

BCCI का नया मॉडल इसी सोच को बदलने की कोशिश है। बोर्ड चाहता है कि यंग क्रिकेटर मैदान पर अच्छे खिलाड़ी बनने के साथ-साथ जिम्मेदार प्रोफेशनल भी बनें।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट में अब सिर्फ यंग प्लेयर्स को चुनने और उन्हें मैदान के लिए तैयार करने पर फोकस नहीं होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जूनियर क्रिकेट कमेटी की जिम्मेदारियों (Junior Cricket Committee) का दायरा बढ़ा दिया है। अब इस कमेटी का एक अहम काम यंग क्रिकेटर्स को ड्रग्स, बेटिंग और मैच फिक्सिंग जैसी बुराइयों से दूर रहने का आर्ट सिखाना भी है।
BCCI ने 24 अगस्त को जूनियर क्रिकेट कमेटी के 5 पद के लिए आवेदन मांगे थे। नई कमेटी अंडर-22 तक की टीमों के सेलेक्शन से लेकर प्लेयर्स की एजुकेशन और उनके बिहेवियर पर भी ध्यान देगी।







