एशियन गेम्स पर तूफान डुजुआन का खतरा: 21 सितंबर को जापान को नागोया में पहुंच सकता है तूफान, क्रिकेट-फुटबॉल इवेंट शुरू हो चुके
Published:
3 min read

इंडियन वुमन्स क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला मैच 18 सितंबर को खेलेगी। (फाइल फोटो- @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत शनिवार (19 सितंबर) को ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगी। हालांकि क्रिकेट और फुटबॉल समेत कुछ खेल शुरू हो गए हैं। टूर्नामेंट 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार एशियन गेम्स जापान के आइची-नागोया में हो रहे हैं। टूर्नामेंट पर मौसम और तूफान डुजुआन का खतरा मंडरा रहा है। 21 सितंबर को नागोया शहर तक तूफान पहुंचने की आशंका है।
दरअसल, ट्रॉपिकल तूफान को गुरुवार को जापान के पास प्रशांत तट पर देखा गया था। यह उत्तर-पश्चिम की ओर मध्य जापान के शहर नागोया की तरफ बढ़ रहा है। फिलहाल, तूफान में हवा की स्पीड अधिकतम 90 kmph है, लेकिन हवा के झौंके 126 kmph तक पहुंच रहे हैं।
आइची-नागोया में तूफान की आशंका
स्थानीय मौसम विभाग की मानें तो यह तूफान सोमवार (21 सितंबर) तक आइची-नागोया रीजन में पहुंच सकता है। यह तूफान और तेज होकर टाइफून का रूप ले सकता है।
दरअसल, पिछले ही हफ्ते नागोया शहर के आसपास भारी बारिश हुई, जिसके बाद तूफान का खतरा बना। यहां ट्रांसपोर्ट प्रभावित हुआ और कई एथलीट्स को भी इधर से उधर किया गया।

ये भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ सगाई के 6 महीने बाद मंगेतर से अलग : आकृति का पोस्ट- हालात को देखते हुए फैसला लिया
इस स्थिति से निपटने की तैयारी
जापान के ओलंपिक दल के प्रमुख (chef de mission) और जापानी ओलंपिक कमेटी के सीनियर एग्जीक्यूटिव बोर्ड सदस्य कोसेई इनौए (Kosei Inoue) ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने आशंका जताई कि एशियन गेम्स में और भी रुकावटें आ सकती हैं। कोसेई ने कहा कि हम हर स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए लगातार मीटिंग भी हो रही हैं।
बारिश के चलते चीन को नुकसान
वुमन्स क्रिकेट इवेंट में ओपनिंग मुकाबला बांग्लादेश और चीन के बीच हुआ, जो बारिश के कारण बगैर टॉस के ही रद्द कर दिया गया। रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश को इस क्वार्टरफाइनल में विनर घोषित किया गया, जबकि चीन की टीम बाहर हो गई। बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंच गई। पाकिस्तान की वुमन्स टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई। उसने थाईलैंड को हराया।

