12वीं बार पाकिस्तानी प्लेयर्स से नो हैंडशेक: 5 सीनियर मेन्स और 3 वुमन्स मैच; अब एशियन गेम्स में श्रेयस ने फरहान से हाथ नहीं मिलाया
Published: Updated:
5 min read

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेटर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं किया। 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल भी जीत लिया। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरा गोल्ड जीत लिया है। निशिन को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने किसी भी समय पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया।
टॉस के समय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान से हैंडशेक नहीं किया। फिर मुकाबला जीतने के बाद भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: अभिषेक ने गेल-पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा: फास्टेस्ट 400+ सिक्स लगाने वाले दूसरे प्लेयर बने, पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी
पहलगाम हमले के बाद नो हैंडशेक
यह पहली बार नहीं है, जब किसी खेल में भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं किया हो। यदि क्रिकेट की ही बात करें तो पहलगाम में हुए आतंकी हमले (22 अप्रैल 2025) और ऑपरेशन सिंदूर (7 मई 2025) के बाद 12वीं बार हैंडशेक नहीं हुआ है। खास बात यह भी रही कि पाकिस्तानी मोहसिन नकवी के हाथ से मेन्स और वुमन्स दोनों ही एशिया कप में खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी तक नहीं ली थी।
इस दौरान 5 बार सीनियर मेन्स टीम के प्लेयर्स ने हाथ नहीं मिलाया। जबकि वुमन्स क्रिकेट में 3 बार हैंडशेक नहीं हुआ। जूनियर क्रिकेट में भी जब भी भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ है, तब-तब हैंडशेक नहीं किया। आइए तारीख के हिसाब से जानते हैं कब-कब हैंडशेक नहीं हुआ…

एशिया कप: सितंबर 2025
पहलगाम हमने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच पहला क्रिकेट मैच मेन्स एशिया कप 2025 में हुआ था। सितंबर में दोनों टीम के बीच फाइनल समेत 3 मैच हुए थे। सभी में टॉस के दौरान और मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक नहीं किया।
खास बात यह भी रही कि भारतीय टीम ने एशिया कप ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से भी नहीं ली। इसकी वजह थी कि नकवी भी पाकिस्तानी हैं। वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के भी चीफ और पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं। हालांकि यह ट्रॉफी अब तक भारतीय टीम को नहीं मिली है। नकवी ने ट्रॉफी के लिए शर्त रखी है कि वे अपने हाथ से ही इसे टीम इंडिया के कैप्टन को देंगे।
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में इंडिया को लगातार दूसरा गोल्ड: पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक की 20 और तिलक की 21 बॉल पर फिफ्टी
वुमन्स ODI वर्ल्ड कप: 5 अक्टूबर 2025
ICC वुमन्स ODI वर्ल्ड कप के लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया था। यह मैच 5 अक्टूबर 2025 को कोलंबो में हुआ था। टॉस के दौरान और जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया।

ब्लाइंड वुमन्स T20 वर्ल्ड कप : नवंबर 2025
नवंबर 2025 में श्रीलंका में ब्लाइंड वुमन्स T20 वर्ल्ड कप हुआ था। इसमें भी इंडिया-पाकिस्तान के बीच एक मैच हुआ, जिसमें भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तानी काउंटर पार्ट्स से हाथ नहीं मिलाए। इस टूर्नामेंट में भारत ने नेपाल को हराकर पहला ब्लाइंड महिला T20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था।
एशिया कप राइजिंग: नवंबर 2025
नवंबर 2025 में एशिया कप राइजिंग सुपर स्टार्स 2025 में इंडिया-ए टीम के कप्तान जितेश शर्मा ने पाकिस्तान-ए टीम के कप्तान इरफान खान से हाथ नहीं मिलाया था। यह मैच पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीत लिया था।
अंडर-19 एशिया कप: दिसंबर 2025
U19 एशिया कप 2025 में इंडिया और पाकिस्तान के बीच फाइनल समेत 2 मैच हुए थे। इन दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम और कप्तान आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तानी कप्तान या टीम से हाथ नहीं मिलाया था।
U19 वर्ल्ड कप 2026: 1 फरवरी
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने फरवरी 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में 1 फरवरी को हुए मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 58 रन से शिकस्त दी थी।
इस मैच में भी आयुष ने पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ से हाथ नहीं मिलाया था। जीत के बाद भी दोनों टीम के युवाओं ने हैंडशेक नहीं किया।

T20 वर्ल्ड कप 2026: 15 फरवरी
इसी साल फरवरी में T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान टीम के कैप्टन सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया। यह मैच इंडिया ने 61 रन से जीता था। जीत के बाद भी हैंडशेक नहीं किया।
वुमन्स T20I वर्ल्ड कप 2026: 14 जून
पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को हुए मैच को भारतीय टीम ने 64 रन से जीत लिया। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में हुआ। इस मैच में टॉस के दौरान और मैच के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक नहीं किया। यह पिछले एक साल में 11वीं बार नो हैंडशेक था।
ये भी पढ़ें: ग्रुप ऑफ डेथ में फंसी पाकिस्तान टीम: वर्ल्ड कप 2027 के दूसरे ही राउंड में बाहर होने का खतरा, इस तरह बनेगा सिनेरियो
एशियन गेम्स 2026 मेन्स क्रिकेट: 3 अक्टूबर
एशियन गेम्स 2026 में मेन्स क्रिकेट का फाइनल इंडिया और पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर को निशिन को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में हुआ। यह मुकाबला भारतीय टीम ने 19 रन से जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया। टॉस के समय भी भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान से हैंडशेक नहीं किया।

