अशोक शर्मा ने बिना इंजरी डोमेस्टिक में 250 ओवर फेंके: 90 लाख का IPL कॉन्ट्रैक्ट मिला; अब जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I से इंटरनेशनल डेब्यू
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला T20I मैच खेला। 150 kmph से ज्यादा की स्पीड, फिटनेस और लंबे स्पेल फेंकने की कैपेसिटी उन्हें बाकी यंग पेसर्स से अलग बनाती है। उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला न्यू सेंसेशन माना जा रहा है।
टीम इंडिया तक का सफर
जयपुर के पास रामपुरा गांव के रहने वाले अशोक शर्मा ने जिला स्तर के टूर्नामेंट से अपना क्रिकेट कॅरियर शुरू किया। उनका बड़ा ब्रेकथ्रू 2025-26 डोमेस्टिक सीजन में आया। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 10 मैच में सबसे ज्यादा 22 विकेट लिए। रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने 14 विकेट अपने नाम किए।
250 ओवर की बॉलिंग
अशोक की सबसे बड़ी ताकत उनकी फिटनेस है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में करीब 104 ओवर की बॉलिंग की। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 30 से ज्यादा ओवर फेंके। विजय हजारे ट्रॉफी में 4 मैच खेलकर 5 विकेट लिए। पूरे सीजन में उन्होंने करीब 250 ओवर डाले। इसके बावजूद उनकी स्पीड और फिटनेस में कोई कमी नहीं आई।
अशोक शर्मा GT के लिए खेलते हैं
गुजरात टाइटन्स (GT) ने IPL 2026 ऑक्शन में अशोक शर्मा को 90 लाख रुपए में खरीदा। कई फ्रेंचाइजियों के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली। IPL डेब्यू सीजन में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ध्रुव जुरेल को 154 kmph की गेंद फेंकी। IPL इतिहास की सबसे तेज गेंद बताई गई।
ये भी पढ़ें: कोहली-अनुष्का फिर वृंदावन पहुंचे: नंगे पैर कीचड़ भरे रास्ते पर चले, प्रेमानंद महाराज से मिले; VIDEO

