मेसी को इस वीकेंड हर मैच में मिलेगा सम्मान: 10वें मिनट में 60 सेकंड के लिए फुटबॉल मैच रुकेगा, अर्जेंटीना के स्टेडियम तालियों से गूंज उठेंगे
Published: Updated:
3 min read

मेसी ने 2005 में अर्जेंटीना के लिए सीनियर डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी। 2006 में उन्होंने पहली बार वर्ल्ड कप खेला। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 31 अगस्त को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। अब मेसी के सम्मान में अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि इस वीकेंड होने वाले सभी मैच को 10वें मिनट में रोका जाएगा। मैच एक मिनट तक रुकेगा और इस दौरान मेसी के सम्मान में स्टेडियम तालियों से गूंज उठेगा।
1 मिनट तक स्टेडियम में तालियां बजेंगी
AFA के मुताबिक, यह फैसला मेन्स और वुमन्स दोनों ही मैचों पर लागू होगा। जिन स्टेडियम में स्क्रीन्स की व्यवस्था है, वहां पर मुकाबले से ठीक पहले AFA द्वारा बनाया एक वीडियो चलाया जाएगा।
दरअसल, मेसी की जर्सी का नंबर भी 10 ही रहा है। इसी वजह से AFA ने 10वें मिनट में खेल को रोककर तालियां बजाने का यह फैसला सुनाया है। मेसी अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी हैं।
बाहर से अर्जेंटीना को सपोर्ट करूंगा
मेसी ने पोस्ट में लिखा था- इन 20 सालों में मुझे जो प्यार और सपोर्ट मिला, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। अब मैं मैदान के बाहर से अर्जेंटीना को सपोर्ट करूंगा। अब मैं आप लोगों (फैन्स) में से एक रहूंगा। बाहर से टीम को सपोर्ट करूंगा और अच्छे-बुरे हर समय में अर्जेंटीना के साथ रहूंगा।

इंटरनेशनल कॅरियर
मेसी ने 2005 में अर्जेंटीना के लिए सीनियर डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी। 2006 में उन्होंने पहली बार वर्ल्ड कप खेला। इसके बाद वह लगातार अर्जेंटीना की टीम का हिस्सा रहे। उनके कॅरियर के शुरुआती साल ट्रॉफी के लिहाज से काफी मुश्किल रहे। 2014 वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को जर्मनी से हार मिली। इसके बाद 2015 और 2016 में कोपा अमेरिका के फाइनल में भी अर्जेंटीना को हार मिली।
2022 में उन्होंने अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया
मेसी इससे पहले 2016 में भी इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले चुके थे। कुछ समय बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। 2021 में मेसी ने अर्जेंटीना के साथ पहली बड़ी सीनियर इंटरनेशनल ट्रॉफी जीती। अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका के फाइनल में ब्राजील को हराया। इसके बाद 2022 में उन्होंने अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया।
कतर में खेले गए 2022 वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना और फ्रांस पेनल्टी शूटआउट में हराया था। मेसी ने फाइनल में 2 गोल किए। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 7 गोल और 3 असिस्ट किए। उन्हें वर्ल्ड कप का बेस्ट प्लेयर भी चुना गया था। 2026 FIFA वर्ल्ड कप में भी अर्जेंटीना फाइनल तक पहुंची, लेकिन स्पेन ने 1-0 से हराकर लगातार दूसरा खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था।
ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की तरह बने वैभव: BCCI सेक्रेटरी बोले- हम सूर्यवंशी को लेकर गंभीर, उसके हर कदम पर पैनी नजर है

