अगरकर चीफ सिलेक्टर का पद छोड़ना चाहते हैं - रिपोर्ट: BCCI की AGM में कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने पर फैसला नहीं; इसी महीने खत्म हो रहा कार्यकाल
Published: Updated:
3 min read

अजीत अगरकर को फिलहाल एक्सटेंशन मिलने की उम्मीद कम बताई जा रही है। ऐसे में उनकी जगह लेने के लिए पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा के नाम सामने आ रहे हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. अजीत अगरकर भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर का पद छोड़ना चाहते हैं। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 48 साल के अगरकर ने शुक्रवार को BCCI को लेटर लिखकर बताया कि वह इस पद पर आगे जारी नहीं रहना चाहते।
बता दें कि अजीत अगरकर के फ्यूचर को लेकर सस्पेंस अभी खत्म नहीं हुआ है। शुक्रवार (18 सितंबर) को BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) हुई। इसमें अगरकर के कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया।
हालांकि, BCCI ने ऑफिस बियरर्स को सीनियर मेंस सिलेक्शन कमेटी को लेकर फैसला लेने का अधिकार दे दिया है। अगरकर जुलाई 2023 में चीफ सिलेक्टर बने थे। उनका कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर 2026 तक है।
ये भी पढ़े : शमी-भुवनेश्वर को अब आगे बढ़ जाना चाहिए: आकाश चोपड़ा बोले- हमें स्वीकार कर लेना चाहिए, टीम इंडिया में अब जगह नहीं
रोहित शर्मा वाले मामले के बाद सवाल
अगरकर के पद को लेकर बात रोहित शर्मा वाले मामले के बाद ज्यादा बढ़ी। लॉर्ड्स ODI से पहले सिलेक्टर्स ने रोहित को बताया था कि वह टीम के प्लान में नहीं हैं। इसके बाद BCCI के दखल की खबर सामने आई थी।
हालांकि, इस महीने की शुरुआत में टीम के UK दौरे के रिव्यू मीटिंग में अगरकर के शामिल नहीं होने को BCCI ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी थी।
तुरंत नहीं मिलेगा नया चीफ सेलेक्टर
अगरकर का कार्यकाल खत्म होता है, तो BCCI तुरंत नया चीफ सिलेक्टर नियुक्त नहीं कर पाएगा। इसके लिए पहले पद का एडवर्टाइजमेंट जारी होगा। इसके बाद इंटरव्यू होंगे। ऐसे में नए चीफ सिलेक्टर की नियुक्ति में कुछ समय लग सकता है। अगर बदलाव होता है, तो पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बैटर पार्थिव पटेल और पज्ञान ओझा का नाम रेस में है।
जूनियर सिलेक्शन कमेटी का प्रोसेस भी जारी
BCCI की नई जूनियर सिलेक्शन कमेटी की नियुक्ति का प्रोसेस भी अभी पूरा नहीं हुआ है। बोर्ड ने 24 अगस्त को 5 पदों के लिए एडवर्टाइजमेंट जारी किया था। हालांकि, अभी इंटरव्यू नहीं हुए हैं। पहले उम्मीद थी कि AGM के बाद नई कमेटी का ऐलान हो जाएगा। अब यह प्रोसेस महीने के आखिर तक चलने की संभावना है।
BGT के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं
अगले साल होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के वेन्यू को लेकर भी सिचुएशन साफ हो गई है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी सौरभ तिवारी ने रांची का वेन्यू बदले जाने की खबरों को खारिज किया। 5 टेस्ट की सीरीज 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होगी। इसके बाद चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में मुकाबले खेले जाएंगे।
ये भी पढ़े: अगरकर का बतौर चीफ सिलेक्टर काउंटडाउन शुरू: पार्थिव-प्रज्ञान रेस में, आज फैसला मुमकिन

