सिलेक्टर शमी-भुवनेश्वर के बारे में नहीं सोच रहे: आकाश चोपड़ा ने कहा- हमें स्वीकार कर लेना चाहिए, टीम इंडिया में अब जगह नहीं
Published: Updated:
3 min read

मोहम्मद शमी (बाएं) और भुवनेश्वर कुमार। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए बुधवार (16 सिंतबर) को टीम इंडिया का ऐलान हुआ। इसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं मिली। इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दोनों की इंटरनेशनल वापसी को लेकर अपनी राय रखी है।
आकाश चोपड़ा ने कहा कि अब शमी और भुवनेश्वर को यह मान लेना चाहिए कि टीम में उनके लिए जगह बनना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि T20I में भुवनेश्वर और ODI में शमी के बारे में सोचा जा सकता था, लेकिन सिलेक्टर्स दोनों के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

‘हमें इसे स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए’
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि टीम में लगातार नए प्लेयर्स को मौके मिल रहे हैं। ODI टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। वहीं T20I टीम में मयंक यादव और प्रिंस यादव को मौका मिला है।
उन्होंने कहा - इतने नए प्लेयर्स को मौके मिलने और शमी-भुवनेश्वर के टीम में नहीं होने से काफी कुछ साफ होता है। ऐसे में शायद अब दोनों को इसे स्वीकार करके आगे बढ़ने पर ध्यान देना चाहिए।
IPL 2026 में भुवनेश्वर ने लिए 28 विकेट
भुवनेश्वर कुमार ने IPL 2026 में RCB के लिए 28 विकेट लिए थे। इसके बावजूद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I टीम में जगह नहीं मिली। मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी बार 2025 में खेला था। इसके बाद वह डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार खेलते रहे हैं।
ये भी पढ़े: अगरकर का बतौर चीफ सिलेक्टर काउंटडाउन शुरू: पार्थिव-प्रज्ञान रेस में, आज फैसला मुमकिन

शमी ने 100 फर्स्ट क्लास मैच पूरे किए
इसी बीच शमी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में अपने कॅरियर का 100वां फर्स्ट क्लास मैच खेला। ईस्ट जोन ने साउथ जोन को हराकर टाइटल अपने नाम किया। शमी ने 100वां फर्स्ट क्लास मैच खेलना अपने लिए स्पेशल बताया।
शमी ने बताया कि अलग-अलग जगहों और कंडीशन में खेलना, विकेट लेना और अपने राज्य को प्राउड फील कराना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
शमी सिर्फ 21 साल के थे, जब ईस्ट जोन ने 2012 में पहली बार दलीप ट्रॉफी जीती थी। अब 14 साल बाद उन्होंने टीम को तीसरी बार चैंपियन बनाने में भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ सगाई के 6 महीने बाद मंगेतर से अलग : आकृति का पोस्ट- हालात को देखते हुए फैसला लिया

