UP से MP-दिल्ली में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट: दिल्ली एयरपोर्ट से 12 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट; 30 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम
Published:
2 min read

दिल्ली में कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। फोटो महिपालपुर फ्लाईओवर का है।
नेशनल डेस्क. देश के कई राज्यों में सोमवार को भारी बारिश हो रही है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश हुईं और तेज हवाएं चलीं।
अगले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अगस्त से देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। जो 30 अगस्त तक एक्टिव रहेगा। कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
कई फ्लाइट डायवर्ट
खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन में भी रुकावट आई और अब तक 12 फ्लाइट्स को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया है।
अगले 24 घंटों में कहां कैसा मौसम रहेगा?
उत्तर भारत- उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में कई जगह बारिश हो सकती है।
मध्य भारत- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।
यह खबर भी पढ़ें-
MP के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: डिंडौरी और बालाघाट समेत पूर्वी क्षेत्र पर सबसे ज्यादा असर, 27 अगस्त तक झमाझम के आसार
पूर्वी भारत ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश की संभावना है।
पूर्वोत्तर- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश जारी रह सकती है।
पश्चिमी भारत- महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।
दक्षिण भारत- कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक हो सकती है।
गुरुग्राम में कई जगह भरा पानी
भारी बारिश से गुरुग्राम के सेक्टर 46 में कई जगह पानी भर गया।


