तावड़े बोले- सपा का PDA मतलब पराया धन अपना : अखिलेश का पलटवार- P से प्रभारी, P से पागल
Published:
2 min read

विनोद तावड़े और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने बीजेपी यूपी इंचार्ज विनोद तावड़े पर पलटवार करते हुए पागल बता दिया। दरअसल, तावड़े ने सपा के PDA फॉर्मूला का मतलब 'पराया धन अपना' बताया था। तावड़े के 'पराया धन अपना' बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्ताधारी बीजेपी ज्यादा अच्छे से जानती है कि कैसे दूसरे के धन पर अपना बनाया जाता है।
विनोद तावड़े को अगस्त में ही UP का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि BDP सपा के PDA फॉर्मूला को चुनौती देगी। अखिलेश यादव ने 2023 में NDA के मुकाबले PDA फॉर्मूला बताया था। उन्होंने इस मतलब-पिछड़ा (पिछड़ा वर्ग), दलित और अल्पसंख्यक बताया था। हालांकि, अखिलेश समय समय पर इसका अर्थ बदलते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक जनसभा में PDA के P का मतलब पंडित बताया था।
ये भी पढ़ें: BJP ने 3 चुनावी राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए: विनोद तावड़े को UP, सतीश पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी; गुजरात तरुण चुग के जिम्मे
ये भी पढ़ें: UP में महिला वोटर्स पर सियासी जंग: BJP के 50000 के जवाब में अखिलेश का 40000 रु का वादा; MP से बिहार तक सफल रहा दांव
यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने औरेया के बिधूना में पत्रकारों से बातचीत में तावड़े के बयान पर जवाब दिया। उन्होंने कहा- P से प्रभारी होता है और P से पागल भी होता है। अखिलेश ने कहा- ये (बीजेपी नेता) न सिर्फ दूसरों की संपत्ति को अपना बनाना जानते हैं, बल्कि पार्टी के पैसों को भी अपना बनाना जानते हैं। दूसरों की संपत्ति को अपना बनाने में BJP से माहिर कौन है?

अखिलेश बोले- सपा गठबंधन यूपी में सरकार बनाएगा
अखिलेश यादव ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन ही UP में सरकार बनाएगा। बीजेपी के नेताओं ने बोरिया बिस्तर समेटना शुरू कर दिया है। CM योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा- संत से बढ़कर सच बोलने वाला कोई नहीं हो सकता, लेकिन हमारा संत थोड़ा अलग है, वो सिर्फ झूठ बोलता है। सहारनपुर में मस्जिद को गिराए जाने के मामले पर यादव ने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने और महंगाई पर काबू पाने में असमर्थ रही है, इसलिए उसने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह कदम उठाया है।

