BJP ने 3 चुनावी राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए: विनोद तावड़े को UP, सतीश पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी; गुजरात तरुण चुग के जिम्मे
Published:
2 min read

सतीश पूनिया, तरुण चुग और विनोद तावड़े
नेशनल डेस्क. BJP ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित करने के एक दिन बाद मंगलवार को तीन चुनावी राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। देश के सबसे बड़े सूबे की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को दी गई है। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल राज्य के सहप्रभारी होंगे।
इसके अलावा पंजाब में सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुग के पास होगी। खास बात ये है कि विनोद तावड़े और सतीश पूनिया को अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, चुग राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी हैं।
ये भी पढ़ें: नितिन नबीन की नई टीम: 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-8 राष्ट्रीय महामंत्री- वसुंधरा उपाध्यक्ष, स्मृति की 2 साल बाद वापसी- यहां कम्पलीट लिस्ट

UP-पंजाब में 2027 की शुरुआत में चुनाव
UP और पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी ने चुनावी तैयारियों का आगाज कर दिया है। यूपी में अभी बीजेपी की सरकार है। बीजेपी यहां जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से चुनाव मैदान में उतर रही है।

पंजाब में अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है। BJP राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। हालांकि, अकाली दल के चीफ सुखबीर बादल ने पिछले दिनों पीएम मोदी से मुलाकात की थी। ऐसे में दोनों पार्टियों के 6 साल बाद फिर से साथ आने की भी चर्चा शुरू हो गई है।

गुजरात में 2027 के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। यहां बीजेपी पिछले 31 साल से लगातार सत्ता में बनी हुई है।


