दिल के टुकड़े हजार हुए, कुछ यहां गिरे, कुछ वहां गिरे: INDIA गठबंधन की बैठक पर शिवराज चौहान का तंज; बोले- कांग्रेस ने तय कर लिया, सुधरेंगे नहीं
Published:
3 min read

शिवराज सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को हुई 'INDIA' गठबंधन की बैठक पर तंज कसा है। शिवराज चौहान ने बैठक में DMK, AAP, अखिलेश यादव के शामिल न होने पर कहा- INDI गठबंधन की हालत तो ये हो गई है कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कुछ यहां गिरे, कुछ वहां गिरे!
शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- एक के बाद एक चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद देश ये सोचता था कि ये अपनी गलतियों पर जनता से माफी मांगेंगे और आत्मचिंतन करेंगे। लेकिन, कांग्रेस ने तय कर रखा है कि हम नहीं सुधरेंगे। लगातार कांग्रेस, चाहे मल्लिकार्जुन खड़गे हो या राहुल गांधी हो अपनी गलतियों पर माफी मांगने के बजाय भ्रम फैला रहे हैं, झूठ बोल रहे हैं, मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: विपक्ष की 5 मेगा रैली, सांसद EC का घेराव करेंगे : CEC-SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन की बैठक में इन 6 पॉइंट्स पर बनी सहमति
'कहां हैं अखिलेश-स्टालिन'
MP के पूर्व CM चौहान ने कहा- आज INDI गठबंधन की बैठक थी। लेकिन बैठक से पहले ही गठबंधन बिखर गया। यूपी जैसा राज्य जहां चुनाव होने वाले हैं, कहां थे अखिलेश यादव? ,कहां हैं स्टालिन? DMK ने तो यह तक कह दिया कि जहां कांग्रेस रहेगी, वहां हम बैठेंगे ही नहीं। कहां हैं अरविंद केजरीवाल? उद्धव ठाकरे भी वर्चुअली ही जुड़े और हेमंत सोरेन का तो अता-पता ही नहीं। INDI गठबंधन की हालत तो ये हो गई है कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कुछ यहां गिरे, कुछ वहां गिरे!
उन्होंने कहा- सच बात तो ये है कि INDI गठबंधन राहुल गांधी को नेता मानने के लिए ही तैयार नहीं है। ये अपने आप को फिर से रिलॉन्च करने की कोशिश कर रहे हैं। INDI गठबंधन तो राहुल गांधी को नेता मानता ही नहीं, लेकिन कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में भी राहुल गांधी कह रहे थे कि मुझ पर भरोसा करो। मतलब कांग्रेस को ही राहुल गांधी जी पर भरोसा नहीं है।
ये भी पढ़ें: CWC की मीटिंग में दिग्विजय सिंह बोले: नीतीश साथ होते को स्थिति कुछ और होती; सोनिया ने कहा- अच्छा रहा चले गए
'ये लोकतंत्र नहीं, परिवार बचाओ मार्च'
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- इन्होंने 2 से लेकर 8 अक्टूबर तक का एक कार्यक्रम घोषित किया है- लोकतंत्र बचाओ मार्च। ये लोकतंत्र बचाओ नहीं,यह बल्कि परिवार बचाओ मार्च है। लेकिन लोगों ने तय कर लिया है कि अब परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी। राहुल गांधी ने बंगाल चुनाव के पहले वीडियो जारी कर कहा था कि बंगाल में ममता बनर्जी की गलतियों के कारण बीजेपी जीत रही है फिर भी जब भी चुनाव आते हैं। कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों पर विचार करने के बजाय संस्थाओं पर सवाल उठाने और संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिकरण करने लगती है।

