फिल्ममेकर शकील नूरानी गिरफ्तार: एक्ट्रेस ने रेप, सेक्सुअल असॉल्ट और ब्लैकमेल का आरोप लगाया; 40 दिन से फरार थे
Published:
2 min read

आरोप है कि नूरानी ने किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में एक्ट्रेस को अपने घर बुलाया था। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. मुंबई पुलिस ने शनिवार को फिल्ममेकर शकील नूरानी को गिरफ्तार किया है। शकील नूरानी पर रेप, सेक्शुअल असॉल्ट और ब्लैकमेल करने का आरोप है। यह आरोप 33 साल की एक एक्ट्रेस ने लगाए हैं। 73 साल के शकील को सतारा जिले में उनके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह 40 दिनों तक गिरफ्तारी से भागते रहे।
नूरानी को मालवानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
एक्ट्रेस 2016 में नूरानी के संपर्क में आई
शिकायत के अनुसार, एक्ट्रेस 2016 में नूरानी के संपर्क में आई थी। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि 'बड़े दिल वाला' और 'जोरू का गुलाम' के डायरेक्टर नूरानी ने उनसे एक आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात की और उन्हें काम के लिए उनसे संपर्क करने को कहा। बाद में वह एक स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए उनके मालवानी स्थित घर पर गई।
वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
शिकायत के अनुसार, नूरानी ने उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक पीने को दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं। जब उन्हें होश आया, तो नूरानी ने उन्हें अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो दिखाया और धमकी दी कि अगर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया या अपने परिवार को बताया तो वह इसे वायरल कर देंगे। आरोप है कई सालों तक उसके साथ रेप किया गया। शिकायत में आरोप लगाया कि रेप के बाद उसे गर्भ निरोधक गोलियां भी दी गईं।
40 दिन भागते रहे नूरानी
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और नूरानी का पता लगाने के लिए जांच शुरू की। करीब 40 दिनों तक लापता रहने के बाद, उन्हें सतारा जिले के एक फार्महाउस से गिरफ्तार कर लिया गया। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस संदीप घुघे ने कहा- हमनें उन्हें गिरफ्तार किया है और हम नियमों के तहत मामले की जांच कर रहे हैं।
नूरानी बड़े दिलवाला (1999) और जोरू का गुलाम (2000) जैसी बॉलीवुड फिल्म के लिए काम कर चुके हैं।

