जेल में प्रज्वल रेवन्ना तक फोन कैसे पहुंचा: जेलकर्मी से कैदी तक ट्रेल में शामिल; 7 के खिलाफ FIR
Published:
2 min read

मोबाइल कैदियों और जेल कर्मचारियों की एक चेन के जरिए रेवन्ना तक पहुंचाया गया था। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. कर्नाटक में पैराप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद रेप केस के दोषी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को मोबाइल फोन और सिम कार्ड सप्लाई करने के आरोप में जेल के दो कर्मचारियों समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जिन लोगों पर केस दर्ज किया गया है, उनमें प्रताप राव, तौसीफ, सिद्दीक और जेल अधिकारी प्रकाश और मंजूनाथ शामिल हैं। दरअसल, अगस्त 2026 में रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे रेवन्ना की बैरक से एक फोन मिला था। अधिकारियों ने बताया, डिवाइस और सिम कार्ड की जांच करने पर DJ हल्ली इलाके से इनके कनेक्शन का पता चला और वे बिचौलियों, कैदियों और जेल कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रहे हैं।
पाराप्पना अग्रहारा पुलिस इंस्पेक्टर बी नवीन ने बताया, मोबाइल कैदियों और जेल कर्मचारियों की एक चेन के जरिए रेवन्ना तक पहुंचाया गया था।
यह खबर भी पढ़ें-
बेंगलुरु जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के बैरक से मिला मोबाइल फोन: ASP सस्पेंड, SP को नोटिस जारी; रेप केस में बंद हैं पूर्व JDS सांसद
अगस्त में जेल के अंदर हुई छापमारी
परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने छापेमारी की थी। इस दौरान प्रज्वल रेवन्ना के पास से एक एंड्रॉयड फोन जब्त किया गया। उस समय संबंधित असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) को सस्पेंड कर दिया गया था। जबकि बेंगलुरु सेंट्रल जेल के SP को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
छापे के दौरान, प्रताप राय नाम के एक और कैदी के पास भी मोबाइल मिला है। रेवन्ना और राय के खिलाफ परप्पना अग्रहारा जेल में प्रिजन्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूर्व PM देवेगौड़ा के पोते हैं प्रज्वल रेवन्ना
प्रज्वल रेवन्ना केस कर्नाटक के हासन से JDS के पूर्व सांसद और पूर्व PM देवेगौड़ा के पोते हैं। अप्रैल 2024 में कई अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था, जिसमें कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप था। बेंगलुरु की विशेष अदालत ने अगस्त 2025 में उन्हें एक घरेलू मेड के रेप का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

