PM मोदी ने पूछा- प्रियंका जी कैसी हैं? : खड़गे बोले- भाई साहब आप बदल गए हो; VIDEO वायरल
Published: Updated:
2 min read

NCP (S) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के रिसेप्शन कार्यक्रम में PM मोदी पहुंचे थे। वहीं पर चारों नेताओं की मुलाकात हुई।
नेशनल डेस्क. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी चारों एक ही फ्रेम में दिखे। उनके बीच हंसी-मजाक करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें खड़गे PM मोदी से कहते हुए दिख रहे हैं कि भाई साहब आप थोड़ा बदल गए हो।
मोदी- प्रियंका की मुलाकात में क्या हुआ?
बातचीत की शुरुआत PM मोदी ने प्रियंका गांधी का हालचाल पूछकर की।
PM मोदी- प्रियंका जी कैसी हैं?
प्रियंका- मैं ठीक हूं, सर, आप कैसे हैं?
PM मोदी- मैं हमेशा की तरह ही हूं।
उनके जवाब पर पास खड़े खड़गे को हल्की सी हंसी आ गई।
फिर खड़गे ने कहा- भाई साहब, आप थोड़े बदल गए हो। प्रधानमंत्री खड़गे की इस बात से काफी खुश दिखे।
PM ने जवाब दिया- सच में, और फिर दोनों हंस पड़े। राहुल गांधी भी कैमरे के फ्रेम में मौजूद थे और दोनों नेताओं के बीच की बातचीत पर मुस्कुरा रहे थे।
यह खबरें भी पढ़ें-
मोदी-शरद पवार की मुलाकात: महाराष्ट्र में सियासी हलचल; परिसीमन बिल पर साथ दे सकती है NCP (SP)
वे जो भी कहें, चिंता मत करो: मैं आपके साथ... ममता-उद्धव के बागी सांसदों से क्या बोले PM मोदी
रेवती सुले की शादी के रिसेप्शन में पहुंची कई हस्तियां
दिल्ली में 6 जनपथ पर रेवती सुले और नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी की शादी का रिसेप्शन था। इस जोड़े ने जून में मुंबई में शादी की थी और दिल्ली में रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस रिसेप्शन में कई बड़े नेता नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, एस जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, रामदास अठावले और चिराग पासवान जैसे कई हाई-प्रोफाइल मेहमान इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

