वे जो भी कहें, चिंता मत करो: मैं आपके साथ... ममता-उद्धव के बागी सांसदों से क्या बोले PM मोदी
Published:
3 min read

पीएम मोदी ने शुक्रवार को 45 सांसदों के साथ ब्रेकफास्ट पर मीटिंग की, इनमें TMC के 20 बागी सांसद भी थे।
नेशनल डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में ब्रेकफास्ट पर NDA में हाल ही में शामिल हुए ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे की पार्टी के बागी सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने कहा- उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी ने कहा- वे आपके बारे में क्या कहते हैं, इसकी चिंता मत करो। मैं तुम्हारे साथ हूं।
पीएम मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात
पीएम मोदी ने शुक्रवार को 45 सांसदों से मुलाकात की। इनमें TMC के 20 बागी (अब NCPI में शामिल) और UBT के 6 सांसद (एकनाथ शिंदे गुट में शामिल) भी मौजूद रहे। इससे पहले पीएम मोदी ने राज्यसभा के 37 नए सांसदों के साथ ब्रेकफास्ट पर मीटिंग की थी। इनमें राघव चड्ढा और हरभजन सिंह समेत AAP के 7 सांसद भी शामिल थे, जो पिछले दिनों बीजेपी में शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें: PM को अपशब्द कहने वाली लड़की ने माफी मांगी: मोदी बोले- मेरी मां का अपमान हुआ- फिर भी सभी को क्षमा करता हूं
News 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, PM मोदी ने पश्चिम बंगाल के सांसदों से जनसंपर्क बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बंगाल की प्रगति देश के विकास के लिए अहम है। बैठक में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग के दौरान सभी सांसदों को एक प्रिंटआउट दिया गया, जिसमें उन्हें अपनी सोशल मीडिया इंगेजमेंट के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया। पीएम मोदी ने सांसदों से जनता के साथ डिजिटल कनेक्ट बढ़ाने के लिए भी कहा।
ये भी पढ़ें: Meta CEO जुकरबर्ग ने सरकार से माफी मांगी: PM मोदी का वीडियो हटाने के मामले में संसदीय कमेटी ने 3 दिन का अल्टीमेटम दिया था

बैठक में सांसदों को माचा चाय सर्व की गई। इस दौरान शताब्दी रॉय ने PM को इसके बारे में बताया और कहा कि यह पश्चिम बंगाल में भी मिलती है।
ये भी पढ़ें: 5 साल में PM मोदी की फॉरेन विजिट पर ₹550 करोड़ खर्च: इस दौरान ₹36.30 लाख करोड़ FDI भी आया; 316 MoU साइन

सुखबीर बादल ने भी की पीएम से मुलाकात
उधर, संसद में अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई, जब कुछ ही महीनों में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन की चर्चाओं को भी हवा मिलने लगी है। बीजेपी और अकाली दल का लंबे समय तक गठबंधन रहा। हालांकि, तीन कृषि कानूनों को लेकर अकाली दल ने BJP के साथ गठबंधन तोड़ लिया था।

