नासिक में आवारा कुत्तों से परेशान : युवा सेना का अनोखा प्रदर्शन, ऑफिस में अधिकारी की टेबल पर पपी छोड़ा
Published:
3 min read

युवा सेना के जिला प्रमुख विक्रम रंधावे ने अधिकारी की टेबल पर कुत्ते के बच्चे छोड़ दिए। उनका आरोप है कि स्ट्रीट डॉग की वजह से लोगों को परेशानियों को रही हैं।
नेशनल डेस्क. महाराष्ट्र के नासिक के निफाद नगर पंचायत में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर युवा सेना कार्यकर्ता नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और अधिकारी की मेज पर कुत्ते का पपी छोड़ दिए।
वीडियो वायरल। अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें युवा सेना के जिला प्रमुख विक्रम रंधावे नगर पंचायत निफाद में चीफ ऑफिसर धीरज भामरे की टैबल पर कुत्ते के पपी छोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने आवारा कुत्तों के बारे में कई बार शिकायत की। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने विरोध में यह तरीका निकाला।
नोटों की माला भी लेकर आए
रंधावे कुत्ते के बच्चों को 2 छोटे बैग में लेकर आए थे। मेज पर छोड़ने के बाद कुत्ते इधर-इधर भागने लगे। हालांकि ऑफिसर कुर्सी पर शांत बैठे रहे। रंधावे नोटों से बनी एक माला लेकर भी आए थे। वह माला उन्होंने ऑफिसर की मेज पर रख दी।
स्ट्रीट डॉग की बढ़ रही संख्या
कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस प्रदर्शन का मकसद था कि वह स्ट्रीट डॉग की समस्या को अधिकारियों के संज्ञान में ला सके। प्रदर्शनकारियों ने कहा- निफाद में स्ट्रीट डॉग की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस वजह से बच्च, महिलाएं, बुजुर्ग और वाहन चलाने वालों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है। इस तरह की लगातार शिकायतें आ रही है। प्रशासन के सामने अपनी बात रखने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
रंधावे ने आगे चेतावनी देते हुए कहा- अगर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो वे फिर से विरोध प्रदर्शन करेंगे और चीफ ऑफिसर के ऑफिस में आवारा कुत्ते छोड़ देंगे।
यह खबर भी पढ़ें
खंडवा में आवारा कुत्तों की नसबंदी में भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: कुत्ते के भेष में प्रदर्शन के बाद आम लोगों ने की "डोगेश जनता पार्टी" बनाने की मांग
खंडवा में कुत्ते का मास्क लगाकर किया था प्रदर्शन
इसी से मिला जुला प्रदर्शन अगस्त में मध्यप्रदेश के खंडवा में देखने को मिला था। आवारा कुत्तों की नसबंदी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता ‘डॉग’ का मास्क लगाकर पहुंचे थे। खंडवा नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों की नसबंदी के मामले में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ डॉग के भेष में एक व्यक्ति भी मौजूद था।

