ममता बनर्जी की भतीजी मृत मिलीं: टीचर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा था नाम; डिप्रेशन से जूझ रहीं थी
Published:
2 min read

बृष्टि पति से अलग पिता के घर पर रह रहीं थी। वह ममता बनर्जी के चचेरे भाई की बेटी थीं। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी बीरभूम के रामपुरहाट में पिता के घर पर मृत पाई गईं। पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
28 साल की बृष्टि मुखर्जी का शव कुसुम्बा गांव में स्थित घर के कमरे में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा है। मौत कैसे हुई अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।
स्कूल भर्ती केस से भी जुड़ा था नाम
परिजनों के मुताबिक, मुखर्जी कुछ वर्ष से डिप्रेशन से जूझ रही थी, इलाज भी चल रहा था। वह पति से अलग पिता के घर पर रह रहीं थी और पति के साथ तलाक का केस चल रहा था। मुखर्जी पर आरोप लगे थे कि उन्होंने अवैध तरीके से टीचर की जॉब हासिल की थी। आरोप है कि उसका नाम स्कूल भर्ती केस से भी जुड़ा था। परिजनों के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद उनकी जॉब चली गई थी।
यह खबर भी पढ़ें-
RG Kar रेप केस: पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष गिरफ्तार; सबूत मिटाने, पीड़िता का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने का आरोप
TMC नेता ने ऑफिस में लगाई थी फांसी
इससे पहले रविवार को रामपुरहाट में ही TMC नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में डिप्टी स्पीकर रहे अशीष बनर्जी ने पार्टी ऑफिस में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। वह 5 बार के विधायक थे। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा- उन पर लगाए गए करप्शन के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई।

