केरलम में कार की टक्कर में 3 की मौत: 19 साल का आरोपी गिरफ्तार; बोला- पापा सब संभाल लेंगे
Published:
2 min read

प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले तीन लोग स्कूटी से चाय पीने जा रहे थे। तभी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। मृतकों में 2 लड़कियां और एक लड़का शामिल है। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. केरल के कोच्चि एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। आरोप है कि तेज रफ्तार कार ने स्कूटी से जा रहे 3 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। हादसे का CCTV वायरल है। आरोप है कि 19 साल का आरोपी शराब पीकर कार चला रहा था।
हादसा रविवार मध्य रात्रि (1.45 बजे) कोच्चि एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर हुआ। FIR के मुताबिक, आरोपी सुहेल सजीव तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चला रहा था। इस दौरान कार ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। कार ने करीब 100 मीटर तक स्कूटी को घसीटा।
आरोपी बोला- पापा सब संभाल लेंगे
पुलिस के मुताबिक, सुहेल को इस घटना पर थोड़ा भी अफसोस नहीं है। जब उससे इस घटना के बारे में पूछा तो उसने कहा- सड़कें किसलिए होती हैं? गाड़ी चलाने के लिए ही न? साथ ही उसने पुलिस से कहा- उसके पिता इस मैटर को संभाल लेंगे। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने हादसे से पहले कई बार में शराब पी थी। आरोपी की उम्र 19 साल है जबकि केरलम में शराब पीने की लीगल उम्र 23 साल है।
चाय पीने के लिए गए थे सभी लोग
मृतकों में वायनाड के मदाक्किमाल की देविका (21), पल्लकड़ की गोपिका (22) और कर्नाटक के मैंगलोर का एजाज (21) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह तीनों ही एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। चाय पीने के लिए एयरपोर्ट इलाके की तरफ जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। गोपिका और देविका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एजाज को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

मंत्री ने कहा- एक्शन होगा
इस घटना के बाद कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, इनमें कुछ लोग आरोपी के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे है। वहीं केरलम के आबकारी मंत्री एम लिजू ने एर्नाकुलम के ज्वाइंट एक्सरसाइज कमिश्नर को आदेश दिया है कि वे उन जगहों की पहचान करें, जहां आरोपी ने कई बार में शराब पी थी और उनके खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करें।
यह खबर भी पढ़ें
केरलम में ट्रैफिक संभालेंगे रोबोट: आपदा में भी करेंगे रेस्क्यू; पुलिस की मदद के लिए तैयारी

