केरलम में ट्रैफिक संभालेंगे रोबोट: आपदा में भी करेंगे रेस्क्यू; पुलिस की मदद के लिए तैयारी
Published:
2 min read

I-Hub Robotics कंपनी केरलम सरकार के लिए 2 रोबोट डेवलप कर रही है। इसके लिए केरलम पुलिस के साथ कंपनी ने MoU साइन किया है।
नेशनल डेस्क. केरलम पुलिस अब ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए रोबोट का इस्तेमाल करेगी। इसके लिए I-Hub Robotics के इंजीनियरों की एक टीम पुलिसिंग में इस्तेमाल के लिए दो रोबोटिक सिस्टम तैयार कर रही है। केरलम के होम मिनिस्टर रमेश चेन्निथला ने कहा- इस प्रोजेक्ट से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मदद मिलेगी। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की पुलिस की क्षमता भी बेहतर होगी।
चेन्निथला ने कहा- दो रोबोट लाए जाएंगे। एक ट्रैफिक मैनेजमेंट और दूसरे रोबोट का इस्तेमाल प्राकृतिक आपदाओं में रेस्क्यू ऑपरेशन में किया जाएगा। इस रोबोट की मदद से ट्रैफिक पुलिस को कई घंटों तक रोड पर खड़े नहीं होना पड़ेगा। रमेश चेन्निथला ने ये बातें कोची में आयोजित साइबर सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस C0c0n 2026 कार्यक्रम में कहीं।
कंपनी का रोबोट आर्मी में हो रहा इस्तेमाल
I-Hub Robotics के फाउंडर अथिल कृष्णा ने कहा- उनकी टीम शुरुआत में डिजास्टर मैनेजमेंट और अन्य विशेष कार्यों के लिए अनआर्म्ड ग्राउंड व्हिकल डेवलप कर रही है। उन्होंने कहा- यह प्लेटफार्म आर्मी में पहले ही डिप्लॉय किया जा चुका है। केरलम के डेवलपमेंट को लेकर अभी चर्चा की जा रही हैं।
खतरे वाली जगहों पर भी कर सकता है रेस्क्यू
कृष्णा ने बताया, रोबोट 2,000kg पेलोड हैंडल कर सकता है। यह खुद से चल सकता है। प्राकृतिक आपदाओं के समय लोगों के रेस्क्यू में कई दिक्कतें आती है, लेकिन रोबोट खतरनाक जगहों पर भी अलग-अलग ऑपरेशन कर सकता है।
इस ट्रैक्ड व्हिकल को मुश्किल रास्ते और खड़ी ढलानों पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यह उन जगहों पर काम करने के लिए उपयुक्त हो जाता है, जहां आम व्हिकल आसानी से नहीं पहुंच पाते। अथिल के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म अधिक वजन लेकर 45 डिग्री तक की ढलान पर भी चल सकता है।
यह खबर भी पढ़ें
केरलम में सरकार नई अंधविश्वास पुराना: 13 नंबर कार लेने से कतरा रहे मंत्री; यूजर्स का तंज- नास्तिक भी डरते हैं
केरलम पुलिस के साथ MoU
केरलम पुलिस इसका इस्तेमाल डिजास्टर मैनेजमेंट और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए करेगी। केरलम पुलिस साइबरडोम ने I HUB रिसर्च एंड रोबोटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ MoU साइन किया। यह MoU केरल के साइबर SP अंकित अशोकन को सौंपा गया।

