केरल में नेवी अकादमी से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार: संविदा पर लॉन्ड्री की जॉब कर रहा था; फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया
Published:
2 min read

बांग्लादेशी नागरिक लगभग एक साल तक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के तौर पर काम करता रहा।
नेशनल डेस्क. केरल की एझिमाला नेवल अकादमी में बांग्लादेशी नागरिक बिप्लब सोरेन गिरफ्तार हुआ। आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों से खुद को भारतीय नागरिक बताया। इस आधार पर उसने कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी हासिल की। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वह बड़े सुरक्षा संस्थान की जासूसी तो नहीं कर रहा था।
व्यक्ति की पहचान 32 साल के बिप्लब सोरेन के रुप में हुई है। वह नेवल अकादमी के लॉन्ड्री सेक्शन में काम कर रहा था। उसकी भर्ती संविदा के तहत हुई थी। जॉब हासिल करने के लिए उसने फर्जी दस्तावेज दिखाए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सोरेन बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा है।
नेवी अधिकारियों ने की पूछताछ
नेवी के अधिकारियों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। उन्होंने उस पर नजर रखी। बाद में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच के दौरान अधिकारियों को कथित तौर पर उसके मोबाइल फोन पर ऐसे दस्तावेज और अन्य जानकारी मिली, जिनसे पता चला कि वह बांग्लादेशी नागरिक है। नेवी अधिकारियों ने पुष्टि के बाद उसे शुक्रवार को रात करीब 8 बजे पुलिस को सौंप दिया। यह गिरफ्तारी इंटेलीजेंस एजेंसी की रिपोर्ट के बाद हुई है।
यह खबर भी पढ़ें-
13 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया: घुसपैठियों को लेकर बॉर्डर के लिए रवाना
कन्नूर में बांग्लादेशी पकड़ाए
इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि कैसे एक विदेशी नागरिक अपनी नागरिकता छिपाकर भारत में जॉब कर रहा था। कैसे वह लगभग एक साल तक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के तौर पर काम करता रहा।
हाल ही में कन्नूर जिले के अलग-अलग हिस्सों में बिना वैध दस्तावेजों वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

