पूर्व DGP श्रीलेखा ने BJP पार्षद पद से दिया इस्तीफा: केरल में मेयर पद को लेकर थीं नाराज; पार्टी मनाने में जुटी
Published:
2 min read

श्रीलेखा 2020 में केरल की पहली महिला DGP बनी थीं। उन्होंने 2024 में BJP ज्वाइन की थी। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. केरल में BJP काउंसलर और पूर्व DGP श्रीलेखा ने तिरुवनंतपुरम कॉरपोरेशन के सस्थामंगलम वार्ड से इस्तीफा दे दिया है। 2025 में BJP ने 45 साल के लेफ्ट के गढ़ को खत्म करके सिविक बॉडी में सरकार बनाई थी।
बताया जा रहा है कि श्रीलेखा मेयर पोस्ट को लेकर शुरु से ही नाराज थीं। उन्होंने शुरुआत में कहा था कि वह कॉर्पोरेशन का चुनाव नहीं लड़ना चाहती है। लेकिन पार्टी के बार-बार कहने और यह भरोसा दिलाए जाने पर कि उन्हें सिर्फ एक पार्षद के तौर पर पेश नहीं किया जाएगा, इसके बाद वह मान गईं। श्रीलेखा के मुताबिक, उनसे कहा गया था कि वह तिरुवनंतपुरम कॉरपोरेशन का चेहरा होंगी और मेयर पोस्ट के लिए विचार किया जाएगा।
BJP मनाने की कोशिश कर रही
शनिवार को श्रीलेखा ने तिरुवनंतपुरम मेयर वीवी राजेश को इस्तीफा सौंपा। कॉरपोरेशन को बताया कि वह सोमवार को जिला कलेक्टर को भी इस्तीफे की एक कॉपी देंगी। BJP नेतृत्व उन्हें मनाने और उन्हें अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए राजी करने की कोशिश कर रहा है। पार्टी के पास इस मसले को सुलझाने की कोशिश करने के लिए सोमवार तक का समय है।
यह खबर भी पढ़ें
केरल में BJP का पहला मेयर: तिरुवनंतपुरम नगर निगम पर लेफ्ट का किला ध्वस्त; विधानसभा चुनाव के लिहाज से बड़ी कामयाबी
बहुमत से ज्यादा वोट मिले
दिसंबर 2025 में 101 सदस्यीय परिषद में BJP के मेयर प्रत्याशी राजेश को 51 वोट मिले थे। LDF लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के कैंडिडेट को 29 वोट मिले। वहीं, UDF को 19 वोट मिले। 2 बैलेट पेपर इनवैलिड पाए गए, जबकि एक पार्षद ने मतदान में भाग नहीं लिया। वीवी राजेश केरल BJP में सचिव पद पर थे।
कौन हैं श्रीलेखा
1987 में श्रीलेखा IPS बनी थी। वह केरल की पहली महिला IPS हैं। 2020 में केरल की पहली महिला DGP बनी। उन्होंने 2024 में BJP ज्वाइन की थी।

