शारजाह में कर्नाटक के शख्स की हत्या: 2 बैग में 9 टुकड़ों में मिला शव; पत्नी-बेटा लापता
Published: Updated:
3 min read

उडुपी के रहने वाले एल्विन प्रकाश कुंदर अपनी पत्नी और बेटे के साथ शारजाह में रहते थे। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. UAE के शारजाह में उडुपी (कर्नाटक) के रहने वाले एल्विन प्रकाश कुंदर की हत्या का मामला सामने आया है। कार में 9 टुकड़ों में शव मिला है, जबकि पत्नी और बेटा लापता हैं। परिवार ने उडुपी पुलिस से जांच की मांग। अब कर्नाटक पुलिस शारजाह पुलिस के साथ संपर्क कर रही है।
उडुपी में रहने वाले भाई अनिल प्रशांत कुंदर बताया कि अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है और न ही उनके भाई की पत्नी और बेटे का पता चल पाया है। उनसे 20 जुलाई को संपर्क हुआ। कुछ रिपोर्ट में पत्नी पर संदेह जताया जा रहा है, हालांकि अभी पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
शारजाह एयरपोर्ट पर काम करते थे
भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने बताया- एल्विन प्रकाश कुंदर पिछले 14 वर्षों से शारजाह एयरपोर्ट पर काम कर रहे थे। वह दिसंबर 2026 में भारत आए थे। उनकी पत्नी टीना कुंदर शारजाह में ही स्कूल टीचर हैं, उनका बेटा 10वीं क्लास में पढ़ाई कर रहा है। अनिल ने सोमवार को उडुपी के SP से मुलाकात की और मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
20 जुलाई के बाद से संपर्क नहीं हुआ
अनिल ने कहा- उन्होंने 20 जुलाई को कॉल किया था, लेकिन एल्विन प्रकाश ने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद उन्हें एक मैसेज मिला। जिसमें उन्होंने सब ठीक होने की बात कही। अनिल ने कहा- उनके भाई इस तरह से कभी बात नहीं करते थे। जब उन्होंने 1 हफ्ते बाद फिर कॉल किया तो उसके बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। कुछ गड़बड़ होने पर उन्होंने एल्विन के दोस्त मनोहर को कॉल किया। इसके बाद मनोहर कंपनी के दिए गए फ्लैट पर पहुंचा। लेकिन वॉचमैन ने बताया कि वह इंडिया गए हैं। इसके बाद उन्होंने कपंनी के HR से संपर्क किया। उन्होंने भी कहा कि वह भारत गए हैं।
पासपोर्ट रिकॉर्ड से हुआ खुलासा
अनिल ने बताया कि उन्होंने अगले दिन फिर से कंपनी को फोन किया और उन्हें बताया कि एल्विन प्रकाश भारत नहीं लौटे हैं, साथ ही उनसे उनके ठिकाने का पता लगाने का अनुरोध किया। इसके बाद कंपनी ने उनके पासपोर्ट रिकॉर्ड चेक किए। जिससे पता चला कि वह अभी भी शारजाह में ही हैं। इसके बाद उन्होंने गायब होने की शिकायत दर्ज कराई।

कार में मिली बॉडी
जांच करने पर पता चला कि ओमान जाने वाले रूट पर एक पार्क की हुई कार में अल्विन की बॉडी मिली। बॉडी को 9 टुकड़ों में काटा गया था और 2 बैग में भरी हुई थी। अनिल ने कहा- परिवार को सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है। इसके बाद वह उडुपी में पुलिस के पास पहुंचे।
हत्या से जुड़े हालात और इसके पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। शारजाह में जांच के बाद आरोपियों की पहचान हो सकेगी।
यह खबर भी पढ़ें
चेन्नई एयरपोर्ट पर पैसेंजर ने प्लेन के इमरजेंसी गेट से छलांग लगाई : लैंडिग के बाद टैक्सी वे पर था विमान; शारजाह से आई थी एयर अरेबिया की फ्लाइट
पत्नी और बेटा कहा है
अनिल ने कहा- उनके भाई के छाती पर चाकू से कई वार किए गए। शरीर को 9 टुकड़ों में काटा। इसके लिए पीछे कोई बड़ा अपराधी ही शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा- CCTV में दो व्यक्ति और एक महिला बिल्डिंग से जाते हुए दिख रही है।
अनिल ने कहा- अगर उनकी पत्नी भारत आई थीं, तो उन्हें जरूर पता होगा कि उनके पति के साथ क्या हुआ। यहां कोई FIR दर्ज हुए बिना, हम पासपोर्ट की जानकारी हासिल नहीं कर सकते।

