कर्नाटक में वॉलीबॉल खेलते समय गिरा 15 साल का छात्र: मौत; CCTV में कैद हुई घटना
Published:
2 min read

छात्र अपने दोस्तों के साथ मैदान में वॉलीबॉल खेल रहा था, तभी वह अचानक जमीन पर गिर गया।
नेशनल डेस्क. कर्नाटक के सुरिंजे में वॉलीबॉल खेलते समय 15 साल के लड़के की मौत हो गई। यह पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है। लड़के के नाम लिखित अमीन है, वह कोटे बोलारू स्थित का रहने वाला था।
वह 10वीं क्लास में पढ़ने वाला छात्र अपने दोस्तों के साथ मैदान में वॉलीबॉल खेल रहा था, तभी वह अचानक जमीन पर गिर गया।
अचानक जमीन पर गिरा छात्र
CCTV फुटेज में दिख रहा है कि लिखित वॉलीबॉल सर्व करने के बाद नेट की तरफ दौड़ता है, ताकि विरोधी टीम के शॉट का जवाब दे सके। लेकिन कुछ ही पल बाद, वह अपने हाथ ऊपर उठाता है और अचानक जमीन पर गिर पड़ता है, जिसके बाद सभी खिलाड़ी दौड़कर उसके पास पहुंचे।
मौत की वजह का नहीं हुआ खुलासा
उसके दोस्त उसे पास के हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
यह खबरें भी पढ़ेंं-
चंडीगढ़ में Hit and Run, VIDEO: तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों को मारी टक्कर; आरोपी फरार
कर्नाटक में जिपलाइन राइड के दौरान हादसा: 40 फीट नीचे गिरा युवक; VIDEO वायरल

