कर्नाटक में जिपलाइन राइड के दौरान हादसा: 40 फीट नीचे गिरा युवक; VIDEO वायरल
Published:
1 min read

घायल व्यक्ति का नाम कुबेर सुरपुर है, वह विजयपुरा के रहने वाला है।
नेशनल डेस्क. कर्नाटक के डंडेली में एक रिजॉर्ट में व्यक्ति जिपलाइन राइड के दौरान 40 फीट नीचे गिर गया। उसको हाथ-पैरों में कई फ्रैक्चर हुए। यह घटना किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घायल व्यक्ति का नाम कुबेर सुरपुर है, वह विजयपुरा के रहने वाला है। कुबेर को पहले डंडेली सरकारी अस्पताल ले जाया गया और फिर विजयपुरा के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर मिराज ले जाया गया।
रिजॉर्ट मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप
कुबेर के परिवार के अनुसार, जब वह हवा में लटके हुए थे, तो जिपलाइन का सेफ्टी लॉक खुल गया, जिससे वह जमीन पर गिर गए। उन्होंने रिजॉर्ट मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि सेफ्टी इक्विपमेंट में जंग लगी हुई थी और उसका ठीक से रखरखाव नहीं किया गया था।

