कानपुर में डॉक्टर की जगह ड्राइवर ने देखे मरीज: कांशीराम सरकारी अस्पताल की OPD में दवाइयां लिखने का आरोप
Published:
2 min read

कानपुर के कांशीराम अस्पताल का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बैठा व्यक्ति मरीजों से बात कर रहा है।
नेशनल डेस्क. उत्तरप्रदेश के कानपुर में डॉक्टर के ड्राइवर पर OPD में मरीजों की जांच का आरोप है। उसने सरकारी अस्पताल में पर्चे पर मरीजों को दवाईंया भी लिखी। दरअसल, नियुक्त डॉक्टर कोर्ट की सुनवाई में गए थे। अब वरिष्ट अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं।
इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति कांशीराम अस्पताल में OPD रूम में बैठा है। वह मरीजों से बात कर रहा है और पर्चे पर दवाई भी लिख रहा है।
CMO ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाई
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वह व्यक्ति देव है। वह इमेरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (EMO) रामकेश का ड्राइवर है। अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, रामकेश कोर्ट की सुनवाई में शामिल थे, इस दौरान यह घटना हुई।
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) हरिदत्त नेमी ने कहा- जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, इस कमेटी के प्रमुख चीफ मेडिकल सुप्रीटेंडेंट पीयूष मिश्रा है। हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा- कमेटी इस बात की जांच करेगी कि क्या देव ने OPD में मरीजों की जांच की, दवाइयां लिखीं और क्या उसने पहले भी ऐसा किया था। साथ हीकमेटी 3 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। हालांकि अब ड्राइवर को अस्पताल से हटा दिया है।
यह खबर भी पढ़े-
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक की डॉक्टर भतीजी पर आरोप: पढ़ाई के दौरान जॉब जॉइन की; बिना क्लीनिक जाए 6 महीने तक ₹70 हजार सैलरी ली
ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज
अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि ड्राइवर को OPD में जाने की अनुमति किसने दी। उसने कितने मरीजों से बात की औ कितने मरीजों को दवाईयां लिखी। CMO के अनुसार, डॉक्टर रामकेश से भी जवाब मांगा गया है और चकेरी पुलिस स्टेशन में ड्राइवर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

