कर्नाटक में कांग्रेस विधायक की डॉक्टर भतीजी पर आरोप: पढ़ाई के दौरान जॉब जॉइन की; बिना क्लीनिक जाए 6 महीने तक ₹70 हजार सैलरी ली
Published:
2 min read

डॉ. अंकिता को दिए नोटिस के मुताबिक, वह मार्च से सितंबर तक ड्यूटी पर नहीं गई, इस दौरान उन्होंने हर महीने सैलरी ली। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. कर्नाटक के बागलकोट में नम्मा क्लीनिक की मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंकिता यारगल पर PG पढ़ाई के दौरान सरकारी नौकरी करने और ड्यूटी से गायब रहने के आरोप हैं। मामले में जांच के लिए नोटिस जारी हुआ है।
आरोप है कि उन्होंने प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से PG मेडिकल कोर्स की पढ़ाई के दौरान 70 हजार रुपए हर महीने वाली सरकारी जॉब भी की। वहीं जिला हेल्थ ऑफिसर राजकुमार यारगल ने डॉ. अंकिता को ड्यूटी से हटा दिया है। डॉ. अंकिता यारगल बागलकोट से कांग्रेस विधायक उमेश मेटी की भतीजी हैं। उन पर ड्यूटी में लापरवाही और अवैध रूप सैलरी लेने का आरोप है।
CEO ने पूछताछ के लिए बुलाया
बागलकोट जिला पंचायत CEO गजानन ने पूछताछ के लिए डॉ. यारगल को बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंची। इसके बाद CEO ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, डॉ. अंकिता को 18 सितंबर को 10 बजे जिला पंचायत ऑफिस में उपस्थित रहना होगा।
बिना जॉब पर जाए 6 महीनों से सैलरी ले रही थी
नोटिस के अनुसार, डॉ. अंकिता पर आरोप है कि वह 3 मार्च से सितंबर तक वॉम्बे कॉलोनी की नम्मा क्लीनिक से गायब रहीं। इस वजह से लोगों को बहुत परेशानी हुई। अधिकारियों का आरोप है कि वह एक प्राइवेट कॉलेज में मेडिकल पोस्ट-ग्रेजुएट की पढ़ाई भी कर रही हैं और इस दौरान वह सरकार से जुड़ी नम्मा क्लीनिक में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर सैलरी भी ले रही थीं।
नोटिस में कहा गया है कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। क्योंकि यह मामला कर्नाटक के पब्लिक हेल्थ संस्थानों में काम करने वाले रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर्स के लिए बने नियमों के कथित उल्लंघन का मामला है। साथ ही नेशनल मेडिकल कमीशन के प्रोफेशनल इथिकल कोड का भी जिक्र किया है।
यह खबर भी पढ़ें
कर्नाटक विधानसभा कैंटीन में प्लेटों पर कॉकरोच मिले: FDA की रेड; एक दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की ही कैंटीन में मिला था एक्सपायर्ड सामान
प्राइवेट कॉलेज से परमीशन भी ली थी
अधिकारियों ने कहा- अगर वह दोषी पाई जाती हैं, तो सैलरी और दूसरे मानदेय वापस लिए जा सकते हैं। नोटिस में कहा गया है कि SN मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल से अनुमति मिलने के बाद भी निम्मा क्लीनिक से अबसेंट रही। CEO ने चेतावनी देते हुए कहा- अगर डॉक्टर अगली सुनवाई में उपस्थित नहीं हुई तो उनके खिलाफ एक तरफा कार्रवाई की जा सकती है।

