जांच के बाद JNU प्रोफेसर अंगमाचा बिमल बर्खास्त: 11 स्टूडेंट्स ने सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे; मणिपुर से कांग्रेस सांसद हैं
Published:
2 min read

अंगमाचा बिमल पर क्लास में भी अश्लील और अनुचित बातें करने का आरोप है। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. दिल्ली में जवाहलर नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमल अकोइजम को सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों के बाद नौकरी से निकाल दिया। यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमेटी (IC) की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। उन पर कम से कम 11 छात्राओं ने हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं।
वह सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम के तहत स्कूल ऑफ सोशल साइंस में एसोसिएट प्रोफेसर थे और इनर मणिपुर सीट से कांग्रेस के लोकसभा सांसद भी हैं। जांच के बाद कमेटी ने सर्विस रूल के अनुसार सजा देने का सुझाव दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक महीने पहले छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
यह खबर भी पढ़ें
मोदी-शाह के लिए JNU में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग: तेजप्रताप बोले- ऐसा करने वाले अनपढ़..कम से कम प्रधानमंत्री पद की गरिमा का ख्याल करिए

छात्रों को अपने घर पर बुलाते थे
आरोप है कि प्रोफेसर अकोइजम JNU कैम्पस में रहते हैं, वह अपने घर पर छात्रों को बुलाते थे। यहीं पर वह उनके साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट करते थे। साथ ही वाइवा में अच्छे नंबर देने के नाम पर फेवर लेते थे। आरोप हैं कि उन्होंने क्लास में भी अश्लील और अनुचित बातें कही थी। इन आरोपों के बाद कई सीनियर छात्र भी इस तरह की शिकायत लेकर सामने आए हैं।

