UP के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित की हत्या: जिम के बाहर बदमाशों ने मारी गोलियां; करीब 12 राउंड फायरिंग की
Published:
2 min read

अंकित शामली जिले के बंतीखेड़ा के रहने वाले थे। उनके यूट्यूब पर 3.66 लाख सब्स्क्राइबर्स हैं। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. उत्तरप्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बलियान की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। अंकित को सिर समेत कई जगह गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
यह घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र में आर्यापुरी नाला पटरी के पास गुरुवार शाम 7 बजे हुई। पुलिस ने बताया, हमलावर 2 बाइक से आए थे। जब अंकित जिम के बाहर आए, अपनी स्कॉर्पियो SUV की ओर बढ़े, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।
जिम के बाहर इंतजार कर रहे थे अपराधी
पुलिस के मुताबिक, 4 बदमाश कुछ देर से जिम के बाहर इंतजार कर रहे थे। बालियान ने SUV के ड्राइवर के दूसरी साइड वाली जाकर खुद को बचाने की कोशिश की, क्योंकि ड्राइवर वाली तरफ एक दीवार थी।
कैसे दिया वारदात को अंजाम
हमलावरों ने कार का गेट खोला और नजदीक से फायरिंग की। 5 गोली अंकित के सिर और पेट में लगी। जबकि तीन गोलियां उनकी SUV की सामने वाली विंडशील्ड से आर पार हो गईं। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। बलियान को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गोगी गैंग ने किया हत्या करने का दावा
ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा- घटना के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट भी मिला जिसमें बताया गया कि गोगी गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है और इस वारदात में भोलू शाहपुरिया नाम का शख्स शामिल है। हमें उम्मीद है कि इस घटना का खुलासा जल्द कर पाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें
दिल्ली में 21 साल की मॉडल की हत्या: घर में चाकू से हमला; जिम ट्रेनर इमरान पर आरोप
पुलिस CCTV की जांच कर रही
शामली के SP एमपी सिंह ने कहा- हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। साथ ही जिम और आसपास के इलाकों के CCTV की जांच कर रही है। अधिकारी हत्या के पीछे के मकसद की भी जांच कर रहे हैं।
बता दें, अंकित शामली जिले के बंतीखेड़ा के रहने वाले थे। उनके यूट्यूब पर 3.66 लाख सब्स्क्राइबर हैं। उन्हें हरियाणवी सिंगर के लिए जाना जाता था। उनके वीडियो में कार और हथियारों को खूब दिखाया जाता था।

