दिल्ली में 21 साल की मॉडल की हत्या: घर में चाकू से हमला; जिम ट्रेनर इमरान पर आरोप
Published:
2 min read

मुस्कान की हत्या उसके पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित घर में हुई है। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. दिल्ली में बुधवार को एक 21 साल की मॉडल की हत्या कर दी। उसके घर के अंदर कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी उसका जिम ट्रेनर है।
मुस्कान स्टूडेंट और मॉडल थी। घटना के समय वह पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने घर में अकेली थी।
चीखें सुनकार घर पहुंचे पड़ोसी
आरोप है कि इमरान ने मुस्कान पर चाकू से हमला किया और वहां से भाग गया। मुस्कान की चीखें सुनकर उसके पड़ोसी उसके घर पहुंचे और उसे खून से लथपथ हालत में पाया। इसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए, जहां गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
DCP अभिषेक गुप्ता ने बताया- हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच करने वाले अधिकारी इलाके के CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं।
3 बहनों में सबसे छोटी थी मुस्कान
मुस्कान के दोस्त अमन ने बताया कि वह 3 बहनों में सबसे छोटी थी। उन्होंने कहा- उसकी बड़ी बहन, जो अभी चंडीगढ़ में है, ने फोन किया और घर जल्दी पहुंचने को कहा। उसने मुझे बताया कि किसी ने मुस्कान को चाकू मार दिया है। उन्होंने कहा- मैंने तुरंत अपने दोस्त को फोन किया और उससे जल्दी मुस्कान के घर पहुंचने के लिए कहा। जब तक मैं वहां पहुंचा, एम्बुलेंस आ चुकी थी और उसे ले जा चुकी थी।
मुस्कान को परेशान करता था इमरान
उन्होंने दावा किया कि उसकी बहनों ने उन्हें बताया कि इमरान उसे परेशान करता था। अमन ने कहा- उसने पहले भी ऐसा किया था। और अब जब ऐसा हुआ है, तो सीधा शक उसी पर गया।

