गुरुग्राम में बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार: हत्या के प्रयास का केस दर्ज; राजस्थान से पकड़ा गया
Published:
3 min read

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर कार की टक्कर से फीमेल बाइक राइडर घायल हुई थी। आरोपी को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया गया है।
नेशनल डेस्क. गुरुग्राम पुलिस ने हिट एंड रन केस के आरोप में कल्याण बैंसला को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कल्याण पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। उस पर फीमेल बाइकर को टक्कर मारकर भागने का आरोप है।
पुलिस ने बैंसला के दोस्त लवनीश को भी हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस को इस केस में उसकी भूमिका की जानकारी नहीं है। गुरुग्राम पुलिस ने CCTV के आधार पर ड्राइवर कल्याण के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस आधार पर ही हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है, इस केस में 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।
यह खबर भी पढ़ें
गुजरात में ऑनर किलिंग: पिता-भाई ने युवती की हत्या की, पुलिस को हिट एंड रन की कहानी सुनाई; युवक के साथ वीडियो वायरल होने से नाराज थे
बाइक पर लगे कैमरे में कैद हुआ एक्सीडेंट
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर कार की टक्कर से फीमेल बाइक राइडर घायल हुई थी। राइडर ने कार चालक पर पीछा करने और टक्कर मारकर भागने का आरोप लगाया था। इस घटना में फीमेल राइडर को गंभीर चोटें आई।
ये पूरी घटना फीमेल राइडर की बाइक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फीमेल बाइकर का नाम सिया है, उसने इंस्टाग्राम पर अपने पेज rebelwheels_sia पर इस घटना से जुड़ा वीडियो शेयर किया है।

राइडर ने कहा- कार ने उसका पीछा किया
राइडर सिया के अनुसार, यह घटना रविवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड हुई। वह अपने दोस्तों के साथ राइड पर जा रही थी। आरोपी कार चालक उसे शुरु से ही पीछा कर रहा था। उसने आरोप लगाया कि कार ड्राइवर शराब के नशे में कार चला रहा था। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, सिया को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह खबर भी पढ़ें
हैदराबाद में कार ने महिला को मारी टक्कर: 26 साल की सेल्सवुमन की मौत; राज्यसभा सांसद के बेटे पर आरोप
सिया ने वीडियो में क्या कहा
सिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा- एक कार वाला मुझे हिट करके वहां से भाग गया। रविवार को मैं अपने दोस्तों के साथ बाइक राइड पर जा रही थी। एक कार वाला मुझे शुरू से पीछा करने की कोशिश कर रहा था। मैं उससे दूर रहने की कोशिश कर रही थी। मेरा दोस्त भी मुझे कवर करता है लेकिन वह मुझे कट मारने के चक्कर में हिट करके भाग जाता है।
पुलिस कर रही जांच
सिया के दोस्त के कैमरे में भी एक वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। जिसमें उसका दोस्त कार का पीछा करता है, सिग्नल पर उनके बीच कुछ बात होती है। इसके बाद ड्राइवर वहां से भाग जाता है।

