दिल्ली में 47.7 लाख वोटर्स के नाम हटे : ड्राफ्ट रोल में लगभग 97.5 लाख वोटर्स; 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति
Published:
2 min read

दिल्ली में चुनाव आयोग ने 30 जून से 17 अगस्त तक SIR प्रक्रिया की थी। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. दिल्ली में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी होने के बाद 47.7 लाख वोटर्स के नाम शामिल नहीं किए गए। छूटे मतदाता 30 सितंबर तक Form 6 और जरूरी दस्तावेजों के साथ दावा-आपत्ति कर सकते हैं। दिल्ली में कुल 1,45,10,299 वोटर्स में से 47.7 लाख वोटर्स को इस ड्राफ्ट में शामिल नहीं किया गया है।
निकाले गए वोटर्स को अनकलेक्टेबल कैटेगरी में रखा गया है। यह लोग SIR प्रक्रिया के दौरान अनउपस्थित रहे, कुछ मृत पाए गए, कुछ लोगों के नाम डबल पाए गए और कई नाम अवैध थे।
यह खबर भी पढ़ें-
सुप्रीम कोर्ट ने SIR को सही माना: कहा- यह वैध और संवैधानिक प्रक्रिया, इसे गैर कानूनी कहकर रद्द नहीं किया जा सकता
SIR के खिलाफ एकजुट हुआ I.N.D.I.A. ब्लॉक: 23 दलों ने मिलकर CJI को चिट्ठी लिखी, DMK और AAP भी साथ आईं
दावा-आपत्ति के लिए 30 सितंबर तक का समय
दिल्ली चीफ इलेक्शन ऑफिसर ने कहा- जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में छूट गए हैं, वह Form 6 और जरुरी दस्तावेज के साथ नाम शामिल करवाने के लिए दावा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक होगी। उन्होंने कहा- फाइनल ड्राफ्ट 4 नवंबर को पब्लिश किया जाएगा।
ड्राफ्ट रोल में लगभग 97.5 लाख वोटर्स
स्पेशल इंटेन्सिव रिवीजन (SIR) के दौरान दिल्ली में लगभग 97.5 लाख वोटर्स दर्ज हुए हैं। बता दें, इलेक्शन कमीशन ने 30 जून से 17 अगस्त तक घर घर जाकर SIR प्रक्रिया की थी।

