दिल्ली में लागू होगा ITMS : 42 ट्रैफिक कॉरिडोर पर फोकस; केंद्रीय कैबिनेट की मंंजूरी
Published:
1 min read

इस प्रोजेक्ट को 24 महीनों में तीन चरणों में लागू किया जाएगा। (AI इमेज)
नेशनल डेस्क. केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लागू करने को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत 42 चिन्हित ट्रैफिक कॉरिडोर को कवर किया जाएगा। इसे 24 महीनों में तीन चरणों में लागू किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 1,789.52 करोड़ रुपए है।
ITMS सिस्टम से ट्रैफिक सिग्नल और रियल टाइम
अडैप्टिव ट्रैफ़िक सिग्नल और रियल-टाइम ट्रैफिक जाम मैनेजमेंट से लेकर एम्बुलेंस के लिए प्रायरिटी वाली आवाजाही और टेक्नोलॉजी-आधारित नियम-पालन तक, ITMS लोगों के लिए हर दिन के सफर को अधिक सुचारू और सुरक्षित बनाएगा।
यह खबर भी पढ़ें
दिल्ली में खत्म होंगे ट्रैफिक सिग्नल: 25 स्पॉट पर Back-to-Back U-Turn मॉडल; जानिए कैसे काम करता है
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- डेडिकेटेड ट्रैफिक को ऑर्गनाइज्ड करने के लिए कई स्टेप लिए हैं। कई जगहों पर CCTV लगाए गए हैंं। जहां ट्रैफिक लाइट्स हैं वहां इंटेलीजेंस पहले से ही बिल्ड की गई है।

