चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी: लेटर में लिखा- You will be killed shortly; सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Published: Updated:
2 min read

केंद्रीय मंत्री के ऑफिस की तरफ से केंद्रीय गृह सचिव को जानकारी दी गई है। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. केंद्रीय मंत्री और LJP (R) के अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में लिखा है- कट्टर आतंकी जल्द ही तुम्हारी हत्या कर देंगे।
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज मंत्री के ऑफिस की तरफ से केंद्रीय गृह सचिव को जानकारी दी गई है। ऑफिस की तरफ से केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है।
धमकी भरे पत्र में क्या लिखा
धमकी भरे पत्र में अंग्रेजी में You will be killed shortly by hardcore Terrorists लिखा है। हालांकि अभी साफ नहीं हो पाया है कि यह पत्र किसने भेजा है और धमकी देने वाले का मकसद क्या है।
यह खबर भी पढ़ें-
2025 में भी मिली थी धमकी
यह पहला मौका नहीं है जब चिराग पासवान को धमकी मिली हो, इससे पहले जुलाई 2025 में भी उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली थी, जब उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। तब उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट से धमकी मिली थी। LJP(R) के प्रवक्ता ने इस को लेकर पटना में सायबर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी।

