कंगना का चिराग पासवान के साथ लिंकअप की खबरों पर रिएक्शन : बोलीं- अगर रिश्ता होता..तो आज हमारे बच्चे होते, 2011 से बस दोस्ती है
Published:
3 min read

कंगना बीजेपी सांसद हैं, जबकि चिराग लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) से सांसद और केंद्रीय मंत्री हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क. सासंद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने साथी राजनेता चिराग पासवान के साथ अपने संबंधों को लेकर चल रही अटकलों पर रिएक्शन दिया है। 2024 में, संसद के बाहर दोनों को मजाक करते हुए देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। अब न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने चिराग पासवान के साथ रोमांटिक रिश्ते के दावों को खारिज कर दिया।
कंगना ने कहा- नहीं, नहीं, चिराग मेरे दोस्त हैं। जब मैं उन्हें देखती हूं, तो मुझे एक दोस्त की याद आती है। सच कहूं तो कोई रोमांस नहीं चल रहा है। कई साल पहले उन्होंने मेरे साथ एक फिल्म की थी। तभी से हम दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। अगर हमारे बीच रिश्ता होता, तो आज हमारे बच्चे होते।

चिराग का साथ अच्छा लगता है
कंगना ने कहा- अगर मैं रोमांस करना चाहती, तो हो जाता। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। मतलब, बस वो दोस्ताना एहसास, जो आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलता है जो बिल्कुल आपके टाइप का हो, मतलब वो फिल्म इंडस्ट्री से हो। इसलिए मुझे उनके साथ बहुत अच्छा लगता है।

2011 में कंगना-चिराग ने साथ काम किया था
कंगना और चिराग ने 2011 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म मिले न मिले हम में साथ काम किया था। इस फिल्म को तनवीर खान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म से चिराग ने एक्टिंग डेब्यू किया था।
कंगना की आखिरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिटी
कंगना को आखिरी बार 2025 की फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था। ये एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसे कंगना ने ही डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस किया था। वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में थीं। इसमें अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और मिलिंद सोमन का भी मेजर रोल था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 21.75 करोड़ की कमाई की थी।
कंगना को ‘भारत भाग्य विधाता’ में भी देखा जाएगा। इसे उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट 2024 में की गई थी। उस समय बताया गया था कि कंगना ही फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म क्वीन 2 भी है। इसकी शूटिंग इसी महीने के आखिरी में शुरू होगी।
हॉलीवुड में डेब्यू के लिए कंगना तैयार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वो हॉरर ड्रामा फिल्म ब्लेस्ड बी द एविल में नजर आएंगी। इसे अनुराग रूद्र डायरेक्ट कर रहे हैं। कंगना के अलावा इसमें टायलर पीसी और स्कारलेट रोज स्टैलोन भी नजर आएंगी।

