अमेरिका में केरल की 2 महिलाओं का मर्डर: एक को कार से कुचला, दूसरी को चाकू मारा; एक दिन पहले साथ में ओणम मनाने वाली कॉमन फ्रैंड गिरफ्तार
Published:
3 min read

लेफ्ट में अंजना हरि और राइट में ऐन मेरी मैथ्यू हैं। तीनों महिलाओं ने कुछ दिन पहले साथ में ओणम सेलिब्रेट किया था। (फाइल)
नेशनल डेस्क. केरल की 2 महिलाओं की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हत्या हुई है। पुलिस ने इस केस में उनके कॉमन फ्रैंड को गिरफ्तार किया है। घटना 28 अगस्त की है।
आरोप है कि एक महिला को कार से कुचला, जबकि दूसरी महिला की चाकू से हत्या कर दी। मृतक दोनों महिलाएं और आरोपी महिला केरल की रहने वाली हैं। वह अपने परिवार के साथ कैलिफोर्निया में रह रहीं थी। मृतक महिलाओं में त्रिशूर की रहने वाली अंजना हरि (35) और तिरुअनंतपुरम की आन मेरी मैथ्यू (40) शामिल हैं। उनकी कॉमन फ्रैंड अनिला (32), जो कोट्टयम की रहने वाली है, उसे मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है।
तीनों ने साथ में ओणम सेलिब्रेशन किया
अभी तक हत्या के मकसद की जानकारी सामने नहीं आई है। रिश्तेदारों का कहना है कि तीनों महिलाओं ने एक दिन पहले ही ओणम सेलिब्रेशन किया था। उन्होंने साथ में कई घंटे बिताए थे। वह मूवी देखने भी गईं थी। पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त को दोपहर में अधिकारियों को मिलपिटास एरिया के पार्किंग में कार से महिला को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। घटना के समय मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया, टक्कर के बाद ब्लू SUV वहां से चली गई। अधिकारियों को एक अंजना गंभीर घायल हालत में मिली। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को वही SUV पास में ही पार्किंग में मिली। कार कई जगह से बुरी तरह डैमेज थी। पुलिस ने कहा- ड्राइवर मिलपिटास की रहने वाली है। उसे गिरफ्तार किया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें
अमेरिका के फूड फेस्टिवल में फायरिंग: 3 की मौत, 6 घायल; 'शूटिंग... शूटिंग' चिल्लाते भागे हजारों लोग
एक महिला को कार से मारी टक्कर
अमेरिका की मिलपिटास पुलिस के मुताबिक, अंजना की कार की टक्कर से मौत हुई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में उनके रिश्तेदारों ने बताया, उन्हें अंजना के गंभीर घायल होने की सूचना मिली थी, बाद में बताया कि उसकी मौत हो गई है। दूसरी महिला ऐन जिसकी बॉडी सैन जोस में स्थित अपार्टमेंट में मिली है।
अंजना की मौत की खबर सुनते ही ऐन के पति जैकब जैसे ही अपार्टमेंट पहुंचे उन्हें उसकी बॉडी मिली। रिश्तेदारों के मुताबिक, अंजना पर कार चढ़ाने से पहले अनिला ने ऐन को चाकू मारा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जॉब जाने के बाद से परेशान थी महिला
कुछ रिश्तेदारों का कहना है कि हाल ही में अनिला की जॉब चली गई थी। ऐन के पास अच्छी जॉब और उसे 2 हफ्ते पहले ही वर्क परमिट मिला था। हालांकि अभी तक हत्याओं के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है।

