J-K में एक आतंकी ढेर: AK राइफल समेत अन्य सामान बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
Published:
2 min read

घेराबंदी वाले इलाके में 2 से 3 आतंकी छिपे होने की आशंका है। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. जम्मू-कश्मीर के बडगाम के अशदार गली क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। आतंकी आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के ज्वाइंट ऑपरेशन में मारा गया। इंडियन आर्मी ने इसे ऑपरेशन अशदार नाम दिया है।
इंडियन आर्मी के सोशल मीडिया हैंडल चिनार कॉर्प ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। आतंकी के पास से एक AK राइफल और अन्य सामान बरामद हुआ है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

बडगाम की ऊंची पहाड़ियों पर हुआ ऑपरेशन
अधिकारियों ने बताया- जम्मू कश्मीर के बडगाम के अशदार में सुरक्षाबलों के ज्वाइंट ऑपरेशन में एक आतंकी मारा गया। यह एंटी-टेरर ऑपरेशन गुरुवार को बडगाम की ऊंची पहाड़ियों में किया गया। इस ऑपरेशन में आर्मी के 10 पैरा कमांडो, जम्मू-कश्मीर पुलिस (SOG) और CRPF के जवान शामिल हैं।
कैसे हुआ एनकाउंटर
जब सुरक्षाबल ऊबड़-खाबड़ और जंगली इलाके में सर्चिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें हथियारों से लैस आतंकियों के एक ग्रुप के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली। डेटा को ट्रैक करने के बाद एक आतंकी अशदार गली इलाके के पास छिपा हुआ पाया गया। 3 सितंबर की शाम जवानों और आतंकियों के बीच फायरिंग एक्सचेंज हुई।
देर रात तक घने जंगल में रुक-रुक कर फायरिंग की आवाज आती रही। इसके बाद अतिरिक्त बल को मौके पर भेजा गया। आतंकियों को घेरने के लिए सुरक्षाबलों ने एक घेरा बनाया। आखिरकार एक आतंकी मारा गया।
यह खबर भी पढ़ें-
शोपियां मुठभेड़ में लश्कर का A++ कमांडर ढेर: सुरक्षाबलों ने जाकिर गनई को मार गिराया, लतीफ भट्ट की खोज जारी; सेब के बागानों में लगे खुफिया कैमरों से ट्रेस हुए थे आतंकी
खुफिया जानकारी के आधार पर एक्शन
यह ऑपरेशन पुलवामा के पाखेरपोरा और बडगाम के फेमस टूरिस्ट हब यूसमर्ग के ऊंचे इलाकों के चलाया जा रहा है।खुफिया सूत्रों के मुताबिक, घेराबंदी वाले इलाके में 2 से 3 आतंकी छिपे हुए हैं। मुश्किल रास्ते, खराब मौसम और घने जंगलों की वजह से ऑपरेशन में थोड़ी देरी हुई।

