BRICS समिट के लिए 15 हजार पुलिसकर्मी: पैरा मिलिट्री की 200 कंपनियां तैनात; दिल्ली में तीन दिन तक स्कूल बंद
Published:
3 min read

सुरक्षा को लेकर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद पुलिस के बीच बैठक हो चुकी है। जिसमें ड्रोन, निगरानी, होटलों की जांच और बॉर्डर पर चैंकिंग शामिल है।
नेशनल डेस्क. नई दिल्ली में 18वें BRICS Summit को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 11 सितंबर यानी आज राजधानी के सभी स्कूल बंद रहें, वहीं राष्ट्रपति भवन समेत कई प्रमुख स्थान आम लोगों के लिए बंद कर दिए गए हैं।
दिल्ली में 15 हजार पुलिसकर्मियों और पैरामिलिट्री फोर्स की 200 कंपनियों की तैनाती के साथ हाईटेक निगरानी की जा रही है। इसके अलावा 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली के आसपास एयरस्पेस पर भी प्रतिबंध रहेगा। लोगों से घर से निकलने से पहले एडवाइजरी पढ़ने के लिए कहा गया है।
समिट को लेकर दिल्ली में बदली रहेगी व्यवस्था
12 सितंबर से भारत मंडपम में 18वीं ब्रिक्स समिट शुरु होगी। 13 सितंबर को समिट का दूसरा और आखिरी दिन होगा। आज ब्रिक्स के चलते दिल्ली में सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गईं हैं। ताकि ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के चलते बच्चे ट्रैफिक में न फंसे और उन्हें परेशानी न हो। कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
सुरक्षा को लेकर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद पुलिस के बीच बैठक हो चुकी है। जिसमें ड्रोन, निगरानी, होटलों की जांच और बॉर्डर पर चैंकिंग शामिल है। राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन म्यूजियम और अमृत उद्यान भी आज से आम जनता के लिए बंद कर दिए गए हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर बना दिल्ली म्यूजियम बंद हो चुका है। हालांकि बाकी मेट्रो स्टेशन पर व्यवस्था सामान्य दिनों की तरह रहेगी।
स्पेशलाइज्ड सर्विलांस कैमरों से मॉनिटरिंग
समिट के चलते दिल्ली पुलिस ने मल्टी लेयर्ड सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स किए है। 15 हजार पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्सेस की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं। पुलिस ने 500 से अधिक हाई रेजोल्यूशन CCTV लगाए हैं। साथ ही स्पेशलाइज्ड सर्विलांस कैमरे जो अहम इलाकों में 24 घंटे नजर रख सकते हैं। 4,800 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

सफदरगंज और रोहणी एयरपोर्ट बंद
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिक्स समिट से पहले एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने नई दिल्ली के आस-पास एयरस्पेस पर बैन का ऐलान किया है। 11 से 13 सितंबर तक सुबह 7 बजे से रात 11 बजे के बीच नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट के ऑपरेशन पर रोक रहेगी। सफदरगंज और रोहणी एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। दिल्ली से 300km के दायरे में आने वाले एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन पर रोक रहेगी।
दुनिया भर के लीडर्स समिट में शामिल होंगे
ब्रिक्स समिट में दुनियाभर के लीडर्स और डेलीगेट्स नेशनल कैपिटल पहुंच रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं। वह 3 दिवसीय विजिट पर भारत आए हैं। PM मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अहम बैठक होगी। इसमें वह बाइलेटरल ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और एनर्जी को-ऑपरेशन पर चर्चा करेंगे।
पुतिन के साथ हाई लेवल डेलीगेशन भी मौजूद रहेगा। फरवरी 2022 में यूक्रेन वॉर के बाद किसी दूसरे देश में BRICS समिट में वह पहली बार शामिल हो रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें
रूस-ईरान के प्रेसिडेंट्स से मोदी की मुलाकात आज; कल जिनपिंग से मिलेंगे PM
ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा भी 18th BRICS Summit में शामिल होने दिल्ली पहुंच चुके हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा चुनावी कैम्पेन के चलते समिट में शामिल नहीं हो रहे हैं।

यह वर्ल्ड लीडर होंगे शामिल
इसके अलावा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, साउथ अफ्रीका राष्ट्रपत सिरिल रामफोसा, इंडोनेशियाई समकक्ष प्रबोवो सुबिआंतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग शामिल हैं।

