BJP ने UP राज्यसभा चुनाव के 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की: हरदीप पुरी समेत 7 में से कोई सांसद रिपीट नहीं
Published:
2 min read

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।
नेशनल डेस्क. उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए BJP ने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि लिस्ट में स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी समेत किसी भी चर्चित का नाम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में इन लोगों के नामों के कयास लगाए जा रहे थे।
बीजेपी ने सभी 7 पुराने नामों को ड्रॉप कर दिया है। यानी हरदीप पुरी, बीएल वर्मा, नीरज शेखर समेत 7 राज्सभा सांसदों में से किसी को भी रिपीट नहीं किया।

तीन राज्यों की 12 सीटों पर होना है चुनाव
दरअसल, यूपी की 10, उत्तराखंड की एक सीट पर राज्यसभा चुनाव होना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में TMC सांसद कोयल मलिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं धनराज नाथवानी : अखिलेश यादव ने दिया टिकट, पिता NDA के समर्थन से राज्यसभा सांसद; रामगोपाल भी उम्मीदवार
यूपी में 1 सीट पर फंसा पेच
नंबरगेम की बात करें तो यूपी की 10 राज्यसभा सीटों में से 7 आसानी से बीजेपी के खाते में जाती दिख रही हैं। लेकिन बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों को उतारा है। वहीं, 2 सपा जीत जाएगी। अभी तक सपा ने दो ही उम्मीदवारों (राम गोपाल यादव, धनराज नाथवानी) का ऐलान किया है। अगर वे तीसरी सीट पर उम्मीदवार का ऐलान करते हैं तो, 10वीं सीट पर पेच फंस सकता है। अगर अखिलेश यादव एक और उम्मीदवार उतार सकते हैं। जबकि बीजेपी भी 8 उम्मीदवार उतारेगी।
ये भी पढ़ें: राज्यसभा की 11 सीटों पर 16 अक्टूबर को वोटिंग: UP की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट; हरदीप पुरी-रामगोपाल यादव समेत इन नेताओं का कार्यकाल हो रहा पूरा



