महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 8 की मौत, 3 बच्चे शामिल
Published:
1 min read

नेशनल डेस्क. महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे शामिल हैं, जबकि 3 लोग घायल हैं।
यह घटना नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिम्पलगांव के पास भाऊ ढाबा पर हुई। जहां ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर हुई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। 3 अन्य लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। उन्हें सकोली अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उनका इलाज किया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें
ग्वालियर में पेट्रोल भरवाते समय स्कूटर में लगी आग: युवक झुलसा, टैंक तक पहुंची लपटें, मची अफरा-तफरी; पप कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

