रामदेव और कंगना के बीच सुलह: कंगना को भेजी राखी और मिठाई; पुराने गिले-शिकवे भुलाए
Published:
3 min read

बाबा रामदेव और कंगना के बीच Gen Z पर कमेंट के बाद शुरु हुआ था। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. योग गुरु बाबा रामदेव और BJP सांसद कंगना रनौत के बीच सुलह हो गई है। बाबा रामदेव ने कंगना को राखी और मिठाई भेजी हैं। बाबा रामदेव ने कहा- मतभेद आपसी बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए और उन्हें निजी दुश्मनी के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए। रक्षाबंधन पर बहन कंगना रनौत को हम मिठाई और राखी भेज रहे हैं। जिससे रिश्तों में मिठास बनी रहे।
दरअसल, कंगना रानौत ने Gen Z पर टिप्पणी को लेकर बाबा रामदेव पर पलटवार किया। जिसमें बाबा रामदेव ने कंगना की जवानी और निजी जिंदगी पर टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी।
विवाद को संवाद से खत्म करें- रामदेव
बाबा रामदेव ने कहा- किसी भी प्रकार से किसी भी कारण से नफरत देश में नहीं होनी चाहिए। एक दूसरे के प्रति बैर भाव नहीं होना चाहिए। इसलिए हमने सब बैर का परित्याग किया है। पिछले दिनों एक बात उठी कि बहन कंगना और स्वामी रामदेव में कहीं विवाद तो नहीं हो गया। विवाद को संवाद से खत्म करें। हम कंगना से कॉल पर भी बात करेंगे। उन्होंने कहा- हमारी बहन कंगना ने कुछ बोला, हमने कुछ बोला। सभी गिला शिकवा भुलाकर प्यार से आगे बढ़ें।
भेदभाव खत्म करे की अपील की
इससे पहले बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में रक्षाबंधन मनाया। जहां महिलाओं ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। उन्होंने कहा- यह त्योहार न केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी प्रतीक है। उन्होंने लोगों से जाति, वर्ग और समुदाय के आधार पर भेदभाव खत्म करने की अपील की।
यह खबर भी पढ़ें-
खाते इस देश का हैं, लड़ते पड़ोसी के लिए हैं: कंगना ने नसीरुद्दीन शाह के लिए क्यों कही ये बात; क्या यह CJP प्रोटेस्ट पर एक्टर के बयान का पलटवार है
कंगना का दावा- लोग मुझे जेल भेजना चाहते थे : रणवीर सिंह के बैन पर बोलीं- यह बच्चों का खेल लगता है, मैं भी कई बार बैन हुई
क्या था विवाद
कंगना ने जंतर मंतर पर हुए Gen Z प्रोटेस्ट पर निशाना साधा था, इस पर बाबा रामदेव ने कहा- उनकी क्वालिफिकेशन क्या है, और उनका बचपन कैसा रहा है, उनकी जवानी कैसी रही है। मैं ऐसे लोगों पर कमेंट नहीं करना चाहता। इस पर उनकी पार्टी को संज्ञान लेना चाहिए। इसके बाद कंगना बाबा रामदेव पर भड़क गईं थी, उन्होंने कहा था- बाबा रामदेव जी ने सारी मर्यादाएं लांघ दी हैं, उन्होंने महिलाओं पर जिस तरह से टिप्पणियां की है, उससे सारा समाज शर्मसार है।
वहीं इसके बाद बाबा रामदेव ने पलटवार करते हुए कहा था- वह ओछे लोगों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करते। मेरा योगदान क्या है, यह देश जानता है।

