कंगना का दावा- लोग मुझे जेल भेजना चाहते थे : रणवीर सिंह के बैन पर बोलीं- यह बच्चों का खेल लगता है, मैं भी कई बार बैन हुई
Published:
3 min read

कंगना की अगली फिल्म भारत भाग्य विधाता है। (AI-इमेज)
एंटरटेनमेंट डेस्क. सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रणवीर सिंह के डॉन 3 विवाद पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि करियर की शुरुआत में उन्हें रणवीर के जैसे ही परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उन्हें भी बैन किया गया था। यहां तक कि कुछ लोग उन्हें जेल भेजने की साजिश भी रच रहे थे।
कंगना बोलीं- मुझ पर भी बैन लगा
रणवीर के मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने अपने करियर के उथल-पुथल भरे दौर को याद किया। फीवर FM के इंटरव्यू में कहा, ‘मैं पहली थी, जिसे बैन किया गया था। उन्होंने मेरे खिलाफ केस दर्ज किए। वो मुझे कानूनी पचड़ों में उलझाना चाहते थे। वो मुझे जेल भेजना चाहते थे।’
कंगना पर मीडिया ने भी बैन लगाया था
कंगना ने कहा, ‘एक समय ऐसा था, जब मेरे ऊपर बहुत सारे केस थे। मेरे वकील को ही सारी सुनवाईयों में जाना पड़ता था। लगातार सुनवाई ही सुनवाई थी। उसके बाद मीडिया ने मुझ पर बैन लगा दिया। मीडिया की तरफ से लगाया गया, यह सबसे बड़ा बैन था।’
अपनी ही बातों पर कंगना ने हंसते हुए कहा, ‘मैं तो गुरू हूं। मैं तो हमेशा से कहती आ रही हूं कि मुझे तो कई बार बैन किया गया है। इस वजह से अब मुझे ये सब बच्चों का खेल लगता है।’

कंगना बोलीं- हर सफर आसान नहीं होता
फिल्म भारत भाग्य विधाता के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना ने कहा था, ‘टॉप पर पहुंचने पर दुश्मन बढ़ जाते हैं। रणवीर सिंह को खुश होना चाहिए कि अब वो उस मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां उनके इतने सारे दुश्मन हैं। जब आप अच्छा काम करते हैं, तो रास्ते में रुकावटें जरूर आती हैं। सफर हमेशा आसान नहीं होता। ऐसा मेरा साथ कई बार हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मेरे करियर में सब अच्छा हो रहा है। यह सारी चीजें मायनें नहीं रखतीं। लास्ट में सब सही ही होता है।’
रणवीर सिंह से बैन हटा
डॉन 3 विवाद के चलते FWICE ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कॉपरेशन ऑर्डर जारी किया था। मतलब कि फेडरेशन के मेंबर्स को रणवीर के साथ काम न करने का निर्देश दिया था। हालांकि, FWICE ने अब ये नॉन-कॉपरेशन ऑर्डर हटा लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
पूरा मामला क्या
डॉन 3 विवाद दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था, जब रणवीर ने लगभग दो साल तक फिल्म से जुड़े रहने के बाद अचानक इसे छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो कहानी में हुए बदलावों से खुश नहीं थे। उसी समय उनकी फिल्म धुरंधर भी रिलीज हुई थी, जो बड़ी हिट साबित हुई। कहा गया कि फिल्म की सफलता को देखते हुए उन्होंने फरहान की मूवी से किनारा कर लिया है। हालांकि, बाद में उनके सूत्रों ने इन दावों को नकार दिया।
दूसरी ओर फरहान अख्तर और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी का कहना था कि रणवीर की सहमति के आधार पर डॉन 3 की प्री-प्रोडक्शन पर काफी पैसा खर्च किया जा चुका था। प्रोड्यूसर्स ने यह भी आरोप लगाया कि एक्टर लगातार डेट्स और शेड्यूल को लेकर देरी कर रहे थे। फिर फिल्म से अलग हो गए। इसी वजह से फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सल एंटरटेनमेंट ने एक्टर से 40 करोड़ मुआवजे की मांग की थी।
डॉन 3 विवाद से जुड़ी ये खबर पढ़ें...

